{"_id":"6756b1342c16c61e34067939","slug":"manoj-muntashir-said-after-visiting-baba-mahakal-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन कर बोले मनोज मुंतशिर, आज मेरे पास जो भी है बाबा महाकाल की कृपा से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन कर बोले मनोज मुंतशिर, आज मेरे पास जो भी है बाबा महाकाल की कृपा से
Mon, 09 Dec 2024 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:59 PM IST
सार
Ujjain News: कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर आज बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि आज मेरे पास जो भी है, सब बाबा महाकाल की कृपा से है।
विज्ञापन
मनोज मुंतशिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए उज्जैन कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर आज बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया और नंदी जी के कानों में मनोकामना भी कही।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मनोज मुंतशिर ने मीडिया से कहा कि आज मेरे पास जो भी है, सब बाबा महाकाल की कृपा से है। जब में काफी कठिनाई में था और स्ट्रगल कर रहा था, उस समय मैं बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आया था, यहां मुझे बाबा महाकाल का कुछ ऐसा आशीर्वाद मिला कि अब मैं जो भी हूं, सब उन्हीं की कृपा से हूं। बाबा महाकाल का मुझ पर इसी प्रकार आशीर्वाद बना रहे बस यही मेरी कामना है।
विज्ञापन
कालिदास अकादमी में किया था गीतासंवाद
कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की सांस्कृतिक महोत्सव के पहले दिन गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने गीता संवाद किया था।
विज्ञापन
जानिए कौन है मनोज मुंतशिर
मनोज शुक्ला, जिन्हें मनोज मुंतशिर के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय राष्ट्रवादी गीतकार, टेलीविजन स्क्रिप्ट और पटकथा लेखक हैं। जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुआ था। कौन बनेगा करोड़पति के लिए पटकथा लेखन के बाद, उन्होंने फिल्मों के लिए कई सफल हिंदी गीत लिखे। इनमें "गलियां", "तेरे संग यारा", "कौन तुझे", "दिल मेरी ना सुना", "फिर भी तुमको चाहूंगा" और "तेरी मिट्टी" शामिल हैं। ये एक अच्छे गीत कार हैं।
