फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Mangalnath Temple Committee earned an income of 4 crore 50 lakhs this year

Ujjain News: मंगलनाथ मंदिर में आई 4.50 करोड़ की चढ़ावा राशि, व्यवस्थाओं की प्रशासक ने की सराहना

Tue, 07 Jan 2025 06:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 06:53 PM IST
सार

उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर ने 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक कुल ₹4,50,49,037 की आय अर्जित की। यह राशि भात पूजन, अन्य धार्मिक अनुष्ठानों, भेंट पेटी और QR कोड से प्राप्त हुई। प्रशासक केके पाठक ने मंदिर की सुचारू व्यवस्थाओं का श्रेय कलेक्टर और मंदिर प्रबंध समिति को दिया।

विज्ञापन
Ujjain News: Mangalnath Temple Committee earned an income of 4 crore 50 lakhs this year
मंगलनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया कि एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक भात पूजन एवं अन्य पूजनों तथा भेट पेटी एवं QR कोड के माध्यम से राशि रुपये 4,50,49,037 की मंदिर समिति को आय प्राप्त हुई है। साथ ही प्रशासक द्वारा यह भी बताया गया कि मंदिर पर की जाने वाली संपूर्ण व्यवस्था कलेक्टर के सक्षम नेतृत्व तथा अध्यक्ष एवं तहसीलदार सचिव श्री मंगलनाथ मंदिर प्रबंध समिति के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हो सकी है।

विज्ञापन
मंगलनाथ मन्दिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक के के पाठक ने बताया कि शिप्रा तट स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री मंगलनाथ के मंदिर पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के साथ ही साथ भात पूजन एवं अन्य पूजनों यथा- कालसर्प, अंगारक दोष, श्रापित दोष, अर्क विवाह, कुंभ विवाह आदि की पूजन हेतु यजमानों का निरंतर रूप से आगमन होता है। आने वाले सभी यजमानों के द्वारा की जाने वाली पूजन मंदिर के विद्वान पंडित/आचार्यगणों के द्वारा संपूर्ण विधान के साथ संपन्न करवाई जाती है।
विज्ञापन


मंदिर पर आने वाले सभी यजमानों को विद्ववान पंडित/आचार्यगणों के द्वारा पूजन उपरांत आशिर्वाद दिया जाता है। यजमानों की मनोकामना पूर्ण होने पर पुनः संबंधित यजमान इस मंदिर आकर दर्शन-पूजन कराते हैं। उपरोक्त के क्रम में यह उल्लेखनीय की भगवान श्री मंगलनाथ के मंदिर पर आने वाले श्रद्धालओं को मंदिर के सभी कर्मचारियों के सहयोग से दर्शनार्थियों को व्यवस्थित एवं सुगमता के साथ ही साथ प्रतिदिन गर्भगृह के सामने से दर्शन करवाए गए। इसके साथ ही दर्शनार्थियों की भीड़ अत्यधिक होती थी। तब सम्मानीय पुजारीगणों/ कर्मचारियों के सराहनीय सहयोग से गर्भगृह के दोनों से लाइन चलवाकर कतारबद्ध तरीके से शीघ्र एवं सुगमतापूर्वक दर्शन करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed