फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In the religious assembly, Mahamandleshwar raised questions on the government's control on temples

Ujjain: महामंडलेश्वर पुरी धर्मसभा में बोले- चर्च-मस्जिद-गुरुद्वारे सरकार के नियंत्रण में नहीं तो मंदिर क्यों?

Sun, 08 Dec 2024 10:41 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 10:41 PM IST
सार

प्रयागराज में आयोजित धर्मसभा में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने हिंदू मंदिरों के सरकारी नियंत्रण के खिलाफ बात की। उन्होंने सनातन बोर्ड के गठन की घोषणा की, जो मठ-मंदिरों के संरक्षण का कार्य करेगा और उन्हें सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराएगा। महाकुंभ 2025 के दौरान धर्म संसद और महामृत्युंजय महायज्ञ जैसे महत्वपूर्ण आयोजन होंगे। 

विज्ञापन
In the religious assembly, Mahamandleshwar raised questions on the government's control on temples
महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी

विस्तार

प्रयागराज में आयोजित धर्मसभा में महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने हिंदू मंदिरों के सरकारी नियंत्रण के खिलाफ बात की। उन्होंने कहा कि चर्च, मस्जिद और गुरुद्वारों पर सरकार का नियंत्रण नहीं है, तो हिंदू मंदिरों पर भी यह नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और महाकुंभ नगर में अर्जी वाले 81 फीट ऊंचे हनुमानजी की प्रतिमा के लिए उज्जैन में कैंप आयोजित किया गया।

विज्ञापन

सभा में देश-विदेश से आए साधु-संतों ने सनातन बोर्ड के गठन का निर्णय लिया। यह बोर्ड हिंदू धर्म के मठ-मंदिरों के संरक्षण का कार्य करेगा और सरकार के नियंत्रण से मंदिरों को मुक्त करने का प्रयास करेगा। महाकुंभ के दौरान 27 जनवरी 2025 को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धर्म और समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

इसके अलावा, 20 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरीजी महाराज के सानिध्य में महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन भी होगा। धर्मसभा में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज, महंत ओंकार गिरी महाराज, गुरु मां आनंदमयी और सैकड़ों संत-महंत उपस्थित थे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रिंस प्रेम यादव, जितेंद्र यादव, विजय नारायण पांडे और अन्य गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान तीर्थयात्रियों और धर्मार्लुओं के लिए महामृत्युंजय महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, श्री शिव महापुराण कथा, महारुद्राभिषेक और गरीबों को कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य भी स्वामी प्रेमानंद पुरीजी महाराज के सानिध्य में होंगे। इस आयोजन से सनातन धर्म की गहराई और संस्कृति को संरक्षित एवं प्रचारित करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed