{"_id":"67ab5ab0b0d81ab021081e66","slug":"mahamandaleshwar-of-ujjain-is-angry-with-the-statement-of-leader-of-opposition-rahul-gandhi-on-manusmriti-said-if-he-does-not-give-a-proper-answer-then-throw-him-out-of-sanatan-dharma-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2617080-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से महामंडलेश्वर नाराज, कहा- उचित जवाब न दें तो सनातन धर्म से करो बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से महामंडलेश्वर नाराज, कहा- उचित जवाब न दें तो सनातन धर्म से करो बाहर
Tue, 11 Feb 2025 09:01 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:01 PM IST
सार
मनुस्मृति पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान से उज्जैन के महामंडलेश्वर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि उचित जवाब न दें तो सनातन धर्म से बाहर कर दो।
विज्ञापन
उज्जैन के महामंडलेश्वर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज महाकुंभ में एक धर्म संसद के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर एक प्रस्ताव पास हुआ था। इसमें उनके एक बयान को लेकर इंस्टाग्राम पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया था कि राहुल गांधी एक महीने के भीतर अपना पक्ष, परमधर्मसंसद के समक्ष रखें। ऐसा न करने पर उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान की चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस नेता मनुस्मृति को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। राहुल गांधी ने ये बयान लोकसभा में हाथरस गैंगरेप की घटना का जिक्र करते हुए दिया था। उन्होंने इस घटना को लेकर कहा कि जिसने गैंगरेप किया वो बाहर घूम रहे हैं और लड़की का परिवार अपने घर में बंद है। लड़की का परिवार बाहर नहीं जा सकता है, क्योंकि जो अपराधी हैं वो उन्हें डराते-धमकाते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा था कि ये संविधान में कहा लिखा है कि जो बलात्कार करते हैं वो बाहर घूमें और जिसका रेप हुआ वो घर में रहे। राहुल गांधी ने कहा कि ये आपकी किताब मनुस्मृति में लिखा होगा। लेकिन संविधान में नहीं लिखा।
विज्ञापन
धर्म संसद में राहुल गांधी के बयान की निंदा
राहुल गांधी के इसी बयान के खिलाफ धर्मासद विकास पाटनी ने निंदा प्रस्ताव रखा, जिस पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो क्लिप में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इस आशय का वक्तव्य कहते दिखाया जा रहा है कि मनुस्मृति बलात्कारियों के संरक्षण देती है। इससे मनुस्मति का पवित्र ग्रंथ मानने वाले करोड़ों आस्थावान लोगों को बड़ी पीड़ा हुई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म को लेकर संसद में दिए गए बयान के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्रानंद महाराज ने उन्हें पत्र लिखकर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को अपने वक्तव्य का स्पष्टीकरण एक महीने के अंदर भेजना होगा, अन्यथा उन्हें सनातन धर्म से अलग कर दिया जाएगा।
महामंडलेश्वर ने किया समर्थन
इस मामले में मोन तीर्थ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर सुमनानंद महाराज ने भी अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोगों पर शंकराचार्य द्वारा लिए गए निर्णय बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कई बार हिंदू सनातन धर्म का मजाक उड़ाते हुए नजर आए हैं। मनुस्मृति पर टिप्पणी करने वाले लोगों ने मनुस्मृति को पढ़ा नहीं है और बिना पढ़े ही कोई भी टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मनुस्मृति को समझने के लिए मनुस्मृति का ज्ञान पाने के लिए पहले आपको मनुष्य होना पड़ेगा, उसके बाद ही आप इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी कर सकते हो में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस वक्तव्य की घोर निंदा करता हूं तथा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के इस निर्णय का समर्थन करता हूं। महामंडलेश्वर ने कहा कि महीने भर के अंदर अगर राहुल गांधी ने अपना पक्ष नहीं रखा तो उनको हिन्दू धर्म से बहिष्कृत कर देना चाहिए।
