फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Mahakaleshwar Temple Ready To Celebrate Ram Pran Pratishtha In Ayodhya

Ram Pran-Pratishtha: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सजा महाकाल मंदिर, एक लाख दीपों से जगमगाएगा राम का नाम

Fri, 19 Jan 2024 04:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:55 PM IST
सार

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन उज्जैन का महाकाल मंदिर भी सजाया जाएगा। ड्रोन से पुष्पवर्षा होगी। एक लाख दीपकों से श्री राम नाम की आकृति बनाई जाएगी। जगमग रोशनी से सजेंगे महाकाल। 

विज्ञापन
Mahakaleshwar Temple Ready To Celebrate Ram Pran Pratishtha In Ayodhya
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए महाकाल मंदिर में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी यह दिन धूमधाम से मनेगा। मंदिर में पुष्प व विद्युत सज्जा होगी। एक लाख दीपों से महाकाल का आंगन जगमगाएगा। रंगारंग आतिशबाजी से आकाश रोशन होगा।

विज्ञापन


22 जनवरी को तड़के चार बजे भस्म आरती से रात 11 बजे शयन आरती तक दिनभर उत्सवी छटा बिखरेगी। सुबह भस्म आरती में भगवान महाकाल की महापूजा होगी। इसके अंतर्गत भगवान का फलों के रस व सुगंधित द्रव्यों से महाअभिषेक होगा। भगवान को सोने-चांदी के आभूषण धारण कराकर दिव्य शृंगार किया जाएगा। भगवान महाकाल को श्रीराम का प्रिय महाभोग लगाया जाएगा। आरती के पश्चात भक्तों को महाप्रसादी का वितरण भी होगा। मंदिर में होने वाली सभी पांच आरतियों के दौरान भगवान को पांच-पांच क्विंटल पुष्पवर्षा होगी। सुबह आठ बजे से नंदी व गणेश मंडपम् में श्रीराम संकीर्तन होगा। सुबह 11 बजे शिव-राम की स्तुति होगी। दोपहर 12ः30 बजे मंदिर के मार्बल चबूतरे पर भगवान श्रीराम की महाआरती होगी। इस दौरान संपूर्ण परिसर में ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। आरती के बाद भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। शाम सात बजे नवनिर्मित शिखर दर्शन परिसर तथा कोटितीर्थ कुंड के आसपास एक लाख दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी। कलाकार दीपों से जय श्रीराम की आकृति निर्मित करेंगे। रात आठ बजे मंदिर परिसर में भव्य रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। भक्तों को अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव दिखाने के लिए मंदिर परिसर तथा श्री महाकाल महालोक में अनेक स्थानों पर विशाल स्क्रीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed