फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leena being remembered 4 months after her death, wrote in her diary - Government is good work

Ujjain News: मौत के बाद मिली लीना की डायरी ने सबको किया भावुक, लिखा- सरकार कर रही अच्छा काम

Mon, 04 Aug 2025 01:33 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 01:33 PM IST
सार

उज्जैन की लीना वर्मा की मौत के बाद उनकी लिखी एक डायरी सामने आई है, जिसमें उन्होंने समाज के हर उस व्यक्ति को धन्यवाद दिया है जो देश और समाज के लिए कार्य कर रहा है।

विज्ञापन
Leena being remembered 4 months after her death, wrote in her diary - Government is good work
मौत के 4 महीने बाद भी लीना वर्मा की डायरी कर रही लोगों को भावुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धन्नालाल की चाल निवासी लीना वर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहीं, लेकिन उनकी आखिरी डायरी आज भी लोगों को प्रेरणा दे रही है। एक सामान्य परिवार की महिला लीना, किडनी की गंभीर बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। 22 अप्रैल 2025 को कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया, लेकिन मरते समय भी उनके हाथ में बाबा महाकाल की तस्वीर थी और वह "ॐ नमः शिवाय" का जाप कर रही थीं।
विज्ञापन


बीमारी से लड़ते हुए भी बनाए रखा हौसला
वर्ष 2012 में लीना को किडनी फेलियर की जानकारी मिली थी। इसके बावजूद उन्होंने अपनी बीमारी को खुद पर हावी नहीं होने दिया। वर्ष 2023 में जब डायलिसिस शुरू हुआ, तब भी वे सामान्य जीवन जीती रहीं। परिवार के अनुसार, लीना हमेशा मुस्कुराते हुए अपने बच्चों और परिवार के साथ रहती थीं।
विज्ञापन


डायरी में जताया आभार
लीना के पति संजय वर्मा ने बताया कि उनकी मृत्यु के दो दिन बाद घर की सफाई के दौरान एक डायरी मिली। इसमें लीना ने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से समाज और देश की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरी में लीना ने डॉक्टरों, आयुष्मान योजना, किसानों, सैनिकों, शिक्षकों और अखबार पहुंचाने वाले हॉकर तक का नाम लेकर उन्हें धन्यवाद कहा है।

बेटे ने बनाई मां की याद में पेंटिंग
लीना के दो बेटे हैं- पार्थ और रुद्राक्ष। पति संजय ने बताया कि लीना अपने बच्चों से बेहद स्नेह करती थीं। बेटे पार्थ ने अपनी मां की स्मृति में कई भावुक चित्र बनाए हैं। अब वही पेंटिंग और डायरी परिवार के लिए उनकी सबसे बड़ी यादें हैं।
ये भी पढ़ें: हेलमेट पहन कर आने वाले सरकारी कर्मचारियों का गुलाब देकर स्वागत

पहले ही कर चुकी थीं अपनी छोटी उम्र का संकेत
संजय वर्मा ने बताया कि 2003 में शादी के बाद से ही लीना यह कहती थीं कि उनकी उम्र कम है। एक ज्योतिषी ने उनकी जीवनरेखा छोटी बताई थी, जिसे उस वक्त मजाक में टाल दिया गया था, लेकिन आज वो बातें परिवार के ज़हन में गूंज रही हैं। लीना आयुष्मान योजना की प्रशंसक थीं। उनका डायलिसिस इसी योजना के अंतर्गत निशुल्क होता था। संजय ने बताया कि लीना हमेशा कहती थीं कि यह योजना उन गरीबों के लिए संजीवनी है जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकते।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed