{"_id":"643bb891b1cc3f8b9c07b8db","slug":"lawyer-run-over-by-car-outside-hatkeshwar-temple-died-on-the-spot-vehicle-overturned-after-hitting-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: हाटकेश्वर मंदिर के बाहर कार ने वकील को रौंदा, मौके पर ही मौत, टक्कर मारने के बाद पलटा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: हाटकेश्वर मंदिर के बाहर कार ने वकील को रौंदा, मौके पर ही मौत, टक्कर मारने के बाद पलटा वाहन
Sun, 16 Apr 2023 02:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:27 PM IST
सार
हाटकेश्वर कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार वकील को टक्कर मार दी, हादसे में वकील की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिंतामण बायपास स्थित हाटकेश्वर कॉलोनी के सामने एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल से भ्रमण पर निकले वकील को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वकील की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद वकील को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उज्जैन के ऋषिनगर एक्सटेंशन में रहने वाले वकील रोजाना की तरह सुबह साइकिल से भ्रमण पर निकले थे उसी दौरान कार की चरेट में आ गए।
पुलिस ने बताया कि चिंतामण बायपास स्थित हाटकेश्वर कॉलोनी के सामने कार के साइकिल सवार को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कार पलटी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि साइकिल सवार को तेज रफ्तार से कार चला रहे ड्रायवर ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और बाद में कार पलटी खा गई। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बहन के साथ रहता था अजय
पुलिस ने मृतक के पास से मोबाइल जब्त किया और उसकी शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए तभी ज्योति नामक महिला का कॉल आया। पुलिस ने रिसीव किया तो पता चला कि मृतक का नाम अजय पिता गंभीर सिंह परिहार 51 वर्ष निवासी ऋषि नगर एक्सटेंशन है। पुलिस ने ज्योति को बताया कि अजय की दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को बताया कि अजय वकील था और अविवाहित होने के कारण बहन के साथ ही रहता था।