{"_id":"67741b8bb58aefc3d309b736","slug":"last-year-8-lakh-devotees-came-visit-baba-mahakal-this-year-it-is-less-than-expected-hotels-are-lying-vacant-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज कुंभ का असर: पिछले साल महाकाल दर्शन करने आए आठ लाख श्रद्धालु, इस वर्ष अपेक्षा से कम, खाली पड़े होटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज कुंभ का असर: पिछले साल महाकाल दर्शन करने आए आठ लाख श्रद्धालु, इस वर्ष अपेक्षा से कम, खाली पड़े होटल
Tue, 31 Dec 2024 09:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2024 09:58 PM IST
सार
उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर पर प्रयागराज कुंभ का असर दिखाई पड़ रहा है। पिछले साल बाबा महाकाल के दर्शन करने करीब आठ लाख श्रद्धालु आए थे। वहीं, इस साल (2024) में अपेक्षा से कम श्रद्धालु आए।
विज्ञापन
मुर्तजा भाई, महेश सोलंकी और पंडित राजेश त्रिवेदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वर्ष 2023 में पिछले वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पिछले वर्ष 31 दिसंबर और एक जनवरी को लगभग आठ लाख श्रद्धालुओं ने चलित भस्म आरती के साथ ही मंदिर की अन्य व्यवस्थाओं के अंतर्गत बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया था।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा इस वर्ष भी इतने ही भक्तों के नव वर्ष पर उज्जैन पहुंचने को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं जुटाई है। लेकिन शहर में दिखाई देने वाली भक्तों की भीड़ अब पहले की तरह नजर नहीं आ रही है। देश-विदेश से आने वाले भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आ रहे हैं। लेकिन उनकी संख्या पिछले वर्ष की अपेक्षा काफी कम है।
विज्ञापन
खाली पड़े होटल
होटल पिंगाक्ष कुटी के महेश सोलंकी ने बताया कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ और भगवान रामलला के भव्य मंदिर के कारण इस वर्ष श्रद्धालु बाबा महाकाल के दरबार में आने की बजाय इन दोनों ही स्थान पर अत्यधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि शहर के होटलों के हालात कुछ ऐसे हैं कि वेटिंग पर मिलने वाले रूम की ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो रही है। स्थितियां कुछ ऐसी हैं कि शहर के होम स्टे तो जैसे खाली ही पड़े हैं।
विज्ञापन
होटल इंपिरियल के रिजर्वेशन मैनेजर मुर्तजा भाई ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष श्रद्धालु काफी कम संख्या में उज्जैन पहुंचे हैं। पिछले दो वर्षों से मंदिर में प्रति नव वर्ष पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आते रहे हैं। लेकिन इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। जबकि होटल रुद्राक्ष के पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रयागराज कुंभ और राम मंदिर के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु इन क्षेत्रों में पुण्य लाभ अर्जित करने जा रहे हैं। यही कारण है कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। श्रद्धालुओं के न आने के कारण सबसे ज्यादा फर्क होटल व्यवसाय को पड़ेगा।
जानिए 2015 से 2023 तक कितने नव वर्ष पर कितने श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन
महाकालेश्वर मंदिर में नव वर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं की की जाए तो पता चलेगा कि वर्ष 2015 में लगभग 50 हजार श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत करते थे। लेकिन 2016, 2017, 2018 और 2019 में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी और लगभग श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने उज्जैन आने लगे। 2020 और 2021 के कोरोना काल में श्रद्धालुओं की संख्या जरूर काम रही, लेकिन वर्ष 2022 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक का उद्घाटन किया, उसके बाद धार्मिक नगरी उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वर्ष 2022 में महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद लगभग छह लाख श्रद्धालु महाकाल लोक देखने और बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे, जिसके बाद पिछले वर्ष 2023 में 31 दिसंबर और एक जनवरी को लगभग आठ लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।
