फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Know what is Burqa controversy of Ujjain Why did young man go to meet his fiancée wearing burqa

MP News: जानें क्या है उज्जैन का बुर्का विवाद...बुर्का पहनकर मंगेतर से मिलने क्यों पहुंचा था युवक, मचा है बवाल

Tue, 01 Oct 2024 09:43 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 09:43 PM IST
सार

वह बुर्का पहनकर मंगेतर के घर जाने लगा, लेकिन बीच में ही लोगों ने बुर्का पहनकर जा रहे युवक को पहचान लिया और उसके साथ मारपीट कर डाली। युवक को बुर्के में पकड़ने वाले उसे थाने भी ले गए, जहां पर धारा-319 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Know what is Burqa controversy of Ujjain Why did young man go to meet his fiancée wearing burqa
बुर्का पहनकर मंगेतर से मिलने पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के चिमननगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक युवक अपनी मंगेतर से मिलने के लिए एक नया रास्ता निकाला, जिसमें मंगेतर के परिवार को कोई व्यक्ति उसे पहचान न पाए। इसके लिए वह बुर्का पहनकर मंगेतर के घर जाने लगा। लेकिन बीच में ही लोगों ने बुर्का पहनकर जा रहे युवक को पहचान लिया और उसके साथ मारपीट कर डाली। युवक को बुर्के में पकड़ने वाले उसे थाने भी ले गए, जहां पर पुलिस ने उसके खिलाफ अपनी पहचान छुपाने को लेकर धारा-319 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


यह पूरी घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसमें ताजपुर निवासी वाहिद खान अपनी मंगेतर से मिलने के लिए उज्जैन आया हुआ था। मंगेतर के घर पहुंचने के पहले वाहिद ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कुछ ऐसा तरीका खोजा कि उसने अपने कपड़ों के ऊपर बुर्का पहन लिया। बुर्का पहनकर युवक अपनी होने वाली ससुराल अहमद नगर जा रहा था। लेकिन लोगों ने बीच रास्ते में आगर रोड पर ही बुर्का पहन कर जा रहे वाहिद खान को पहचान लिया और बुर्का उठाकर उसकी पहचान जानने की कोशिश करने लगे। पूरे मामले में उस समय लोग और भी आकर्षित हो गए, जब उन्हें पता चला की बुर्के के नीचे कोई महिला या युवती नहीं, बल्कि एक युवक है। इस पर लोगों ने पहले युवक की पिटाई की और उसके बाद उसे थाना चिमनगंज के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पहचान छुपाई इसीलिए प्रकरण दर्ज
इस पर मामले में चिमनगंज थाना पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा अपनी पहचान छुपाकर बुर्का पहना गया था। इसीलिए उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगेतर के बुलाने पर उज्जैन आया था युवक
बताया जाता है कि मंगेतर के बुलाने पर वाहिद उससे मिलने के लिए उज्जैन आया था। उनकी सगाई कुछ महीने पूर्व हो चुकी है। लेकिन सगाई के बाद दोनों ही आपस में नहीं मिले थे। सोर्स बताते हैं कि मंगलवार को मंगेतर के घर पर कोई नहीं था, जिसके लिए ही उसने वाहिद को अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन मिलने के लिए बुर्का पहनकर वाहिद ने घर पहुंचने का जो रास्ता चुना, उसके कारण पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed