फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police have seized 162 stolen vehicles in Ujjain 18 people accused

Ujjain News:162 लिखकर क्यों खुश हो रही है उज्जैन पुलिस, अपराध से क्या है कनेक्शन ? जानिए

Tue, 17 Dec 2024 07:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2024 07:37 PM IST
सार

एक माह की मेहनत के बाद उज्जैन पुलिस 162 नंबर पुलिस लाइन में लिख पाई। इस नंबर को लिखकर पुलिस बहुत खुश है। दरअसल ये नंबर वाहनों को खड़े करके लिखा गया है। ये वो वाहन हैं जो शहर से चोरी हुए थे। इनको पुलिस ने जब्त किया है। 18 आरोपियों को पकड़ा भी है।
 

विज्ञापन
Police have seized 162 stolen vehicles in Ujjain 18 people accused
उज्जैन पुलिस ने चोरी किए गए 162 वाहनों को जब्त किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन पुलिस लाइन में 162 नंबर लिखा गया। पुलिस ने ये नंबर उन वाहनों को खड़ा करके लिखा जो चोरी के थे। उज्जैन के चोरों ने इनको अलग-अलग स्थानों से चुराया था। चोरी किए गए वाहनों की तलाश के लिए पुलिस ने एक माह का एक्शन प्लान बनाया।  कई ऐसी जगहों पर निगाह रखी, जहां से वाहन चुराना चोरों के लिए बहुत आसान था। 

विज्ञापन


एसपी प्रदीप शर्मा ने  बताया, 'एक माह से लगातार हमें वाहन चोरी की वारदातों की सूचना मिलती रही। लगभग 60 स्थानों पर हमने अलग-अलग चेकिंग पॉइंट बनाए और चोरी हुए वाहनों को खोजा, तब जाकर सफलता मिली।' दरअसल पुलिस ने सुबह 3 बजे रतलाम, देवास, झालावाड़ और धार के डेरों पर दबिश देकर चोरी के वाहनों को जब्त किया। इस पूरे काम को अंजाम देने के लिए साइबर टीम की भी मदद ली गई। अलग-अलग जगहों से 18 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपी  मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन पर वाहनों से लिखा 162
चोरी के 162 वाहन खोजने के बाद पुलिस बहुत खुश है। पुलिस लाइन पर सभी जब्त वाहनों को ऐसा खड़ा किया गया जिससे 162 नंबर लिख जाए। वाहनों को ऊपर से देखने पर 162 नंबर दिखे। इसके लिए पुलिस ने ड्रोन से फोटो शूट भी कराया। पुलिस ने बताया कि 162 वाहनों की कीमत बहुत ज्यादा है। हालांकि कुछ वाहन साल 2012 और 2013 के भी हैं। कुछ वाहनों के इंजन, चेचिस और नंबर गायब हैं। फिर भी  कंपनियों के माध्यम से इन वाहनों के असली मालिक की पहचान पुलिस करेगी। पुलिस के अनुसार सभी वाहनों को उनके मालिकों तक जल्द ही पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed