फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Know the case of St. Augustine School in which the Principal had to go to jail

Ujjain News: 26 जनवरी को इस स्कूल में नहीं फहराया झंडा, अभिभावकों का प्रदर्शन के बाद FIR; अब जेल में प्राचार्य

Wed, 29 Jan 2025 09:51 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 09:51 AM IST
सार

प्रभारी बीईओ राधेश्याम परमार ने बताया कि बड़नगर विकासखंड के ग्राम अमला स्थित सेंट आगस्टिन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। न ही कोई शिक्षक या कर्मचारी स्कूल आया। स्कूल पहुंचे बच्चे वापस लौट गए।

विज्ञापन
Know the case of St. Augustine School in which the Principal had to go to jail
जानिए सेंट आगस्टिन स्कूल का वह मामला जिसमें प्राचार्य को जाना पड़ा जेल, झण्डावंदन न करने पर अभि

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के बड़नगर स्थित अमला गांव के मिशनरी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा तिरंगा नहीं फहराए जाने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर अभिभावकों ने स्कूल में प्रदर्शन किया और पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद बड़नगर पुलिस ने प्राचार्य को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 
दरअसल, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम अमला के सेंट आगस्टिन स्कूल में न तो ध्वज फहराया गया और न ही छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई। गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल में ताला लगा रहा, जिससे अभिभावकों ने प्रशासन से शिकायत की।
विज्ञापन


पालकों, छात्र नेताओं और ग्रामीणों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर तहसीलदार माला राय और प्रभारी बीईओ राधेश्याम परमार सोमवार को जांच के लिए स्कूल पहुंचे। उन्होंने पालकों और छात्रों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर झंडा नहीं फहराने से आक्रोशित अभिभावकों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने स्कूल प्राचार्य अनूप आगस्टिन को थाने बुलाया। वहां भी पार्षद यादवेंद्र यादव, भाजपा नेता अनिल यादव और अभाविप के मेहुल शर्मा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र एकत्रित हो गए। वे प्राचार्य की गिरफ्तारी और स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे थे।

मौके पर मौजूद एसडीओपी एमएस परमार और थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के समक्ष भी प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया। पुलिस ने मामले में प्राचार्य अनूप आगस्टिन को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जमानत नहीं मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।


राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया
राधेश्याम परमार, प्रभारी बीईओ ने बताया कि बड़नगर विकासखंड के ग्राम अमला स्थित सेंट आगस्टिन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया। न ही कोई शिक्षक या कर्मचारी स्कूल आया। स्कूल पहुंचे बच्चे वापस लौट गए। नगर पालिका द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए दिए गए लड्डू भी स्कूल प्रबंधन ने नहीं बांटे।

विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें...
 

जानिए सेंट आगस्टिन स्कूल का वह मामला जिसमें प्राचार्य को जाना पड़ा जेल, झण्डावंदन न करने पर अभि

 

जानिए सेंट आगस्टिन स्कूल का वह मामला जिसमें प्राचार्य को जाना पड़ा जेल, झण्डावंदन न करने पर अभि

 

जानिए सेंट आगस्टिन स्कूल का वह मामला जिसमें प्राचार्य को जाना पड़ा जेल, झण्डावंदन न करने पर अभि

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed