फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Kansa of Jai Shri Krishna and Duryodhana of Mahabharata reached the court of Baba Mahakal

Ujjain News: जय श्रीकृष्णा के कंस और महाभारत के दुर्योधन पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, सपरिवार लिया आशीर्वाद

Sat, 09 Nov 2024 10:30 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Ujjain News: Kansa of Jai Shri Krishna and Duryodhana of Mahabharata reached the court of Baba Mahakal
जय श्री कृष्णा के कंस और महाभारत के दुर्योधन पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार
जय श्री कृष्णा में कंस की भूमिका और महाभारत में दुर्योधन बनकर एक अलग ही पहचान बनाने वाले अर्पित रांका शनिवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी निधि और दोनों बच्चों के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती का शृंगार देखा और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन


महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि नेगेटिव रोल कर सुर्खियों में आए अर्पित रांका का आज अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में बाबा के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। अर्पित रांका और उनका पूरा परिवार बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिया। जिन्होंने चांदी द्वार पर बाबा महाकाल के सामने माथा टेका और तिलक भी लगवाया। बताया जाता है कि अर्पित अपनी आने वाली साउथ की फिल्म की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे जहां उन्होंने बाबा महाकाल से इसी फिल्म की सफलता की कामना भी की।
विज्ञापन


सबसे पहले जय श्री कृष्णा में बने थे कंस
बताया जाता है कि अर्पित रांका वर्ष 2008 में जय श्री कृष्णा में कंस के किरदार में नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाया। इसके बाद वर्ष 2021 में फिर जय कन्हैया लाल की सीरियल में कंस की भूमिका में दिखाई दिए थे। उनके साथ ही अर्पित रांका ने फिल्मों मे भी अपना भाग्य आजमाया वे तमिल फिल्म पेया के साथ ही अजय देवगन की फिल्म भोला और एमएसजी 2 में भी दिखाई दिए थे। अपने किरदार को बड़ी ही संजीदगी से निभाने वाले अर्पित रांका के बारे में बताया जाता है कि जब उन्होंने कंस की भूमिका निभाई थी उस समय उन्होंने अपना वजन 100 किलो कर लिया था। उन्हें बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जय श्री कृष्णा के कंस और महाभारत के दुर्योधन पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार

जय श्री कृष्णा के कंस और महाभारत के दुर्योधन पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार

 

जय श्री कृष्णा के कंस और महाभारत के दुर्योधन पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार

जय श्री कृष्णा के कंस और महाभारत के दुर्योधन पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार

 

जय श्री कृष्णा के कंस और महाभारत के दुर्योधन पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार

जय श्री कृष्णा के कंस और महाभारत के दुर्योधन पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed