फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Jabalpur News: Police seized 25 vehicles and arrested accused who used to steal two-wheelers by train

MP News: ट्रेन से आकर चुराता था दोपहिया वाहन, पुलिस ने आरोपी को 25 वाहन जब्त कर किया गिरफ्तार

Tue, 27 Feb 2024 11:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 Feb 2024 11:18 PM IST
सार

Jabalpur Hindi News: आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिल को नरसिंहपुर ले जाकर बेच देता था। खरीदार कागज मांगते थे तो गाड़ी नंबर के आधार पर एमपी ट्रांसपोर्ट की साइड से डिटेल निकालकर दे देता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 25 वाहन जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Jabalpur News: Police seized 25 vehicles and arrested accused who used to steal two-wheelers by train
पुलिस ने चोरी के वाहन किए जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर के नरसिंहपुर निवासी अधेड़ व्यक्ति ट्रेन से जबलपुर आकर दोपहिया वाहन चोरी करता था। अधेड़ व्यक्ति ने 25 वाहन चोरी करना और बेचना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वाहनों को जब्त किया है, जिनका मूल्य लगभग 25 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी के साथ चोरी के वाहन खरीदने वाले 14 आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम समीर वर्मा के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नरसिंहपुर निवासी अधेड़ व्यक्ति सिविल लाइन थाना अंतर्गत वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा है। सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने थाना पलोहावडा जिला नरसिंहपुर निवासी कृपा शंकर पाठक उर्फ नंदू नरसिंहपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह ट्रेन से जबलपुर आकर हाईकोर्ट और डीआरएम कार्यालय के पास खड़ी दोपहिया वाहनों को चुरा लेता था। वाहन चुराने के लिए वह मास्टर चाबी का प्रयोग करता था।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह चोरी की मोटरसाइकिल को नरसिंहपुर ले जाकर बेच देता था। खरीदार कागज मांगते थे तो गाड़ी नंबर के आधार पर एमपी ट्रांसपोर्ट की साइड से डिटेल निकालकर दे देता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 25 वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के साथ चोरी के वाहन खरीदने वाले 14 व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed