फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   ISRO Chairman Dr. Somnath told children the importance of Sanskrit

Ujjain: विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे इसरो चेयरमैन डॉ. सोमनाथ, बच्चों का बताया संस्कृत का महत्व

Wed, 24 May 2023 05:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 24 May 2023 05:23 PM IST
सार

महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षा समारोह में पहुंचे इसरो के चेयरमैन डॉ. श्रीनाथ सोमनाथ ने बच्चों को बताया संस्कृत से हम टेक्नोलॉजी के बारे में कम्युनिकेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ISRO Chairman Dr. Somnath told children the importance of Sanskrit
इसरो चेयरमैन डॉ. सोमनाथ - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षा समारोह बुधवार को विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित किया गया। इसमें सारस्वत अतिथि के रूप में अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन डॉ. श्रीनाथ सोमनाथ प्रमुख रूप से शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विशिष्ट अतिथियों में सांसद अनिल फिरोजिया एवं विधायक पारस जैन के अलावा कार्यपरिषद् सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार सीजी ने की।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में आपने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि संस्कृत से हम टेक्नोलॉजी के बारे में कम्युनिकेशन कर सकते हैं। साइंस और इंजीनियरिंग के लिए संस्कृत का बहुत योगदान है। हमें संस्कृत के प्रचार के लिए कार्य करना चाहिए आपने चंद्रयान-3 के बारे में बताया कि जून या अगस्त माह में इसे लांच किया जाएगा। मिशन को लेकर सभी का आशीर्वाद हम पर बना रहना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहला अवसर जब संस्कृत के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक ने समझाया
यह पहला अवसर था जब कोई वैज्ञानिक संस्कृत के विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में भाषण देने आए थे। आयोजन स्थल पर दीक्षांत समारोह को लेकर सुबह से ही विद्यार्थियों में एक अलग ही उत्साह और जोश दिखाई दे रहा था।


166 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में सत्र 2021-22 में कुल 1397 विद्यार्थी उपाधियां और मेडल के लिए पात्र थे। इनमें से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा सहित अन्य पाठ्यक्रमों के 166 विद्यार्थियों ने दीक्षांत समारोह में उपाधियां प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 14 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक प्रदान किए गए। 

बाबा महाकाल का किया गर्भग्रह से पूजन अर्चन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन डॉ. श्रीनाथ सोमनाथ दीक्षांत समारोह के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल का गर्भग्रह से पूजन अर्चन अभिषेक किया यह पूजन पंडित रमण त्रिवेदी द्वारा करवाया गया और इसके बाद श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पर पहुंचकर रक्षा सूत्र भी बंधवाया। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन डॉ. श्रीनाथ सोमनाथ का सम्मान भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed