फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   International Geeta Mahotsav: Sacrifice given on the verses of Shrimad Bhagwat in Mahakal Temple

Ujjain News: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन, श्लोक पर दी गई आहुति, शाम को शामिल होंगे सीएम मोहन यादव

Wed, 11 Dec 2024 12:15 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2024 12:15 PM IST
सार

धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। 8 दिसंबर इस महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ है। 11 दिसंबर को मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
International Geeta Mahotsav: Sacrifice given on the verses of Shrimad Bhagwat in Mahakal Temple
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन - फोटो : credit

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों गीता महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 8 दिसंबर से कालिदास संस्कृत अकादमी में इस महोत्सव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजन शुरू हुआ है। पहले दिन ख्यात गीतकार मनोज मुंतशिर श्रीमद्भागवत गीता पर संवाद कर चुके हैं। प्रतिदिन श्रीकृष्ण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम यहां आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन


11 दिसंबर को मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही 5108 आचार्यों द्वारा गीता पाठ, श्रीकृष्ण गाथा, नृत्य-नाट्य और पुरस्कार वितरण जैसे विशेष आयोजन होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


श्रीमद्भागवत गीता के 18 अध्यायों का वाचन और यज्ञ आहुति का आयोजन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जूना महाकाल परिसर स्थित यज्ञशाला में हवन, पूजन आदि का आयोजन किया गया। इसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़, सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी सहित अन्य लोग शामिल हुए। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा किए जा रहे इस आयोजन में श्रीमद्भागवत गीता के 18 अध्यायों का वाचन किया जा रहा है, साथ ही यज्ञ आहुति भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्वीरें देखें...
 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव महाकाल मंदिर मे श्रीमद् भागवत के श्लोक पर दी गई आहुति, शाम को आयोजन

 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव महाकाल मंदिर मे श्रीमद् भागवत के श्लोक पर दी गई आहुति, शाम को आयोजन

 

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव महाकाल मंदिर मे श्रीमद् भागवत के श्लोक पर दी गई आहुति, शाम को आयोजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed