फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore-Ujjain Metro will run soon, target of two months for DPR

Ujjain News: जल्द चलेगी इंदौर-उज्जैन मेट्रो, DPR के लिए दो महीने का टारगेट; इतने पैसों की होगी अनुमानित लागत

Mon, 04 Nov 2024 11:54 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 11:54 AM IST
सार

MP: इंदौर से मेट्रो को रिंग रूट के साथ ही उज्जैन तक भी चलाने की कवायद एक साल से चल रही है। मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने इंदौर से उज्जैन और पीथमपुर, देवास के बीच मेट्रो के लिए फिजिबिलिटी सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी। प्रोजेक्ट से धार्मिक पर्यटन के लिए आने वाले यात्रियों के लिए आसानी होगी।

विज्ञापन
Indore-Ujjain Metro will run soon, target of two months for DPR
जल्द चलेगी इंदौर-उज्जैन मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंहस्थ-2028 और उज्जैन रोड पर हो रहे विकास को देखते हुए इंदौर-उज्जैन के बीच मेट्रो ट्रेन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में सिंहस्थ के लिए हुई मंत्री समूह की बैठक में इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए कहा है। यह कार्य दो महीने में पूरा करके इस पर निर्णय लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में करीब 7 हजार करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन


इंदौर से मेट्रो को रिंग रूट के साथ ही उज्जैन तक भी चलाने की कवायद एक साल से चल रही है। मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन ने इंदौर से उज्जैन और पीथमपुर, देवास के बीच मेट्रो के लिए फिजिबिलिटी सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी। प्रोजेक्ट से धार्मिक पर्यटन के लिए आने वाले यात्रियों के लिए आसानी होगी। 58 किमी के कॉरिडोर में 7 स्टेशन प्रस्तावित हैं। मेट्रो ट्रेन यह दूरी करीब 50 से 60 मिनट में तय कर लेगी। इधर, सरकार ने बायपास पर हो रहे आवासीय विकास को देखते हुए इसका नया विकास प्लान मंजूर कर दिया है।
विज्ञापन


बायपास के कंट्रोल एरिया की जमीनों के लिए लैंड यूज में बदलाव करते हुए इसके मिश्रित उपयोग की अनुमति दी जाएगी। इस पहल से बायपास के दोनों ओर सर्विस लेन फोर लेन हो जाएगी, जो वर्तमान में टू लेन है। जमीन मालिक भी अपनी जमीनों का उपयोग आवासीय, व्यवसायिक व अन्य उपयोग के लिए कर सकेंगे। इसका बड़ा फायदा बायपास के दोनों ओर आवासीय विकास को होगा। कॉलोनी-टाउनशिप में रहने वालों के लिए आवाजाही भी आसान हो जाएगी। इस कवायद से मेट्रो के लिए भी राह आसान रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार किया 450 करोड़ का प्लान
सरकार ने बायपास विकास योजना को मंजूरी देने के साथ ही नगर व ग्राम निवेश विभाग को इस पर अमल के लिए भी कहा है। इस पर जमीन मालिकों की सुनवाई के लिए आपत्तियां व सुझाव बुलाए गए हैं। करीब 350 आपत्ति व सुझाव आए हैं। जिन पर जल्द ही सुनवाई होगी। इस पर निर्णय के बाद योजना का नोटिफिकेशन करके जमीन मालिकों से एग्रीमेंट किए जाएंगे। दूसरी ओर नगर निगम ने 450 करोड़ का प्लान तैयार करके एनएचएआई को भेज दिया है।


सर्विस रोड से ये लाभ होगा
31 किमी की सर्विस रोड फोर लेन होने से इनको आवाजाही में आसानी होगी। इससे 200 से ज्यादा टाउनशिप के 4 लाख से ज्यादा आबादी को राहत मिलेगी। दुर्घटनाओं में कमी आएगी। वहीं भविष्य के लिहाज से इसमें मेट्रो ट्रैक का प्रावधान भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed