{"_id":"66d70ea422c0d90a4b09e102","slug":"indecent-comment-in-live-of-baba-mahakals-royal-ride-fir-against-young-man-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2065342-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल की शाही सवारी के लाइव में अभद्र टिप्पणी, युवक पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल की शाही सवारी के लाइव में अभद्र टिप्पणी, युवक पर एफआईआर दर्ज
Tue, 03 Sep 2024 07:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:37 PM IST
सार
राजसी सवारी निकलने के दौरान सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा था। इसी दौरान एक इंस्टग्राम यूजर ने बाबा महाकाल को लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर दिया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल की शाही सवारी के लाइव में अभद्र टिप्पणी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां राजसी सवारी निकलने के दौरान सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा था। इसी दौरान एक इंस्टग्राम यूजर ने बाबा महाकाल को लेकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल कर दिया, जिसके बाद हिंदू समाज नाराज होकर थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर से निकलने वाली सवारी को लेकर शहर में सौहार्द बिगाड़ने का काम किया गया। सोमवार लाइव प्रसारण के दौरान कई भक्त बाबा महाकाल-बाबा महाकल लिख रहे थे। तभी इसी बीच सुलेमान अंसारी नामक इंस्टाग्राम यूजर suleman_ansari_26-26 ने महाकाल मंदिर को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। लाइव में ये पढ़ते ही लोग आक्रोशित हो गए और एफआईआर कराने थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी suleman_ansari युवक के ऊपर बीएनएस की धारा 299 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसी दौरान सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा का कहना था कि आरोपी युवक के द्वारा अभद्र कमेंट किया गया था। अभी उसकी बारे हम पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
