{"_id":"678e2d88855cae85be062dbb","slug":"in-prayagraj-collector-sp-discussed-with-the-saints-of-all-the-akharas-and-took-information-about-necessary-arrangements-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2540238-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: प्रयागराज पहुंचे उज्जैन कलेक्टर-एसपी, अखाड़ों के संतों से चर्चा कर जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: प्रयागराज पहुंचे उज्जैन कलेक्टर-एसपी, अखाड़ों के संतों से चर्चा कर जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली
Mon, 20 Jan 2025 05:09 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 05:09 PM IST
सार
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतों से चर्चा की और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए आवश्यक नोट्स बनाए। निरीक्षण में आपातकालीन प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, तकनीकी निगरानी, बिजली व चिकित्सा सेवाओं की सूक्ष्म समीक्षा की गई।
विज्ञापन
प्रयागराज मे कलेक्टर, एसपी सभी अखाड़ों के संतो से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रयागराज महाकुंभ के संचालन एवं व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर आवश्यक नोट्स बनाए। कलेक्टर सिंह व एसपी शर्मा ने अखाड़ों के संतो से चर्चा कर सिंहस्थ 2028 के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं प्रयागराज सिंहस्थ की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। इस दौरान कलेक्टर सिंह व एसपी शर्मा ने रविंद्र पूरी, दुर्गादास, भगत राम, ज्ञान दास, शंकरानन्द व सभी 13 अखाड़ा प्रमुखों गुरुओं, संत-महंतों से चर्चा कर सिंहस्थ संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं जानीं। कलेक्टर व एसपी ने सिंहस्थ के संचालन एवं बिजली की व्यवस्था, आपातकालीन व्यवस्था, दमकल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, फायर सेफ्टी रेगुलेशन्स, सर्च एंड रेस्क्यू प्लान का सूक्ष्मता से निरीक्षण आपात स्थिति से निपटने के अभियान में शामिल होकर किया।
मुख्य रूप से इन व्यवस्थाओं को देखा
अधिकारियों के दौरे का मुख्य फोकस ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन व आपात स्थिति में बचाव का इमरजेंसी प्लान है। इसी के साथ आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगरानी केंद्र, रुकने व ठहरने की व्यवस्था में होने वाले फ्रॉड्स से श्रद्धालुओं को बचाने के प्लान का अध्ययन भी किया गया।