फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   If you are coming to Ujjain on Nagpanchami festivalknow this plan Shri Nagchandreshwar Temple

MP: नागपंचमी पर उज्जैन आ रहे हैं तो जान लीजिए यह प्लान, आज रात 12 बजे खोल जाएंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट

Thu, 08 Aug 2024 09:34 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 09:34 AM IST
सार

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अमले के साथ नागपंचमी पर्व की दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
If you are coming to Ujjain on Nagpanchami festivalknow this plan Shri Nagchandreshwar Temple
नागचंद्रेश्वर मंदिर, उज्जैन - फोटो : instagram

विस्तार

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार 9 अगस्त को नागपंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के पट 8 अगस्त की रात 12 बजे से 9 अगस्त की रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। नागपंचमी पर लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आने की संभावना है, जिससे यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। यातायात को सुगम बनाने के लिए डायवर्शन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन


डायवर्शन और पार्किंग प्लान जानिए

बड़नगर से आने वाले वाहन: मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुल्लापुरा से भेरूपुरा होकर शंकराचार्य चौराहे के पास कार्तिक मेला मैदान में पार्क होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागदा की ओर से आने वाले वाहन: साड़ूमाता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड से राठौर क्षत्रिय तेली समाज मैदान में पार्क होंगे।

आगर से आने वाले वाहन: मकोड़ियाआम चौराहे से खाकचौक से जाट धर्मशाला से जूना सोमवारिया से कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क कराए जाएंगे।

मक्सी, देवास, भोपाल, इंदौर से आने वाले वाहन: मन्नत गार्डन, वाकणकर ब्रिज पार्किंग, कर्कराज और हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्क होंगे। पार्किंग पी-5 के भर जाने पर इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में पार्क कराए जाएंगे।


दोपहिया वाहन पार्किंग: इंदौर, देवास, मक्सी रोड से आने वाले दोपहिया वाहन हरिफाटक चौराहे से आगे लालपुल टर्निंग से कलोता समाज की पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। बड़नगर और नागदा की ओर से आने वाले दोपहिया वाहनों को शंकराचार्य चौराहे के पास गुरुद्वारा की भूमि पर पार्क कराया जाएगा।

भारी वाहनों के डायवर्शन: इंदौर से नागदा, आगर और मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि से नरवर बायपास होकर मारुति शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप से श्री सिंथेटिक्स होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। मक्सी से देवास और इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को श्री सिंथेटिक्स से सैफी पेट्रोल पंप, मारुति शोरूम से देवास रोड और नरवर बायपास से तपोभूमि होकर इंदौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा।

आकस्मिक पार्किंग: प्रशांतिधाम और शनि मंदिर पार्किंग का उपयोग आकस्मिक पार्किंग के लिए किया जाएगा।

वाहन प्रतिबंधित मार्ग:  आज शाम 4 बजे से हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहे, इंटरप्रिटेशन की तरफ, जन्तर-मन्तर से जयसिंहपुरा, चारधाम पार्किंग की ओर, शंकराचार्य चौराहे से नृसिंह घाट, दानीगेट, भूखीमाता टर्निंग, दौलतगंज, कण्ठाल चौराहा, तेलीवाड़ा, केडी गेट, भार्गव तिराहा की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

दर्शन व्यवस्था का प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रशासनिक अमले के साथ नागपंचमी पर्व की दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कर्कराज पार्किंग स्थल की जमीन की लेवलिंग पर्व से पहले करवा दी जाए और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएं। नागपंचमी पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए अलग लाइन और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए अलग लाइन लगाई जाएगी। कलेक्टर ने चार धाम मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति मृणाल मीणा, नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, सीईओ यूडीए संदीप सोनी, एएसपी जी एस पाराशर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर और संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

श्री नागचंद्रेश्वर मन्दिर के आज रात 12 बजे खुलेंगे पट... अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

 

श्री नागचंद्रेश्वर मन्दिर के आज रात 12 बजे खुलेंगे पट... अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

 

श्री नागचंद्रेश्वर मन्दिर के आज रात 12 बजे खुलेंगे पट... अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed