{"_id":"668fb5ae88dbe224d90f9385","slug":"humanity-again-put-to-shamewhen-ambulance-was-not-found-parents-set-out-on-foot-with-dead-child-in-their-hands-know-what-happened-next-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1880941-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: एंबुलेंस नहीं मिली तो बच्चे का शव गोद में लेकर निकल पड़े माता-पिता, लोगों ने चंदा जुटाकर की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: एंबुलेंस नहीं मिली तो बच्चे का शव गोद में लेकर निकल पड़े माता-पिता, लोगों ने चंदा जुटाकर की मदद
Fri, 12 Jul 2024 10:48 AM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:48 AM IST
सार
जिले के महिदपुर में मजदूरी करने वाले पति पत्नी अपने बीमार एक वर्ष के बच्चे को शासकीय अस्पताल लेकर आए थे। यहां डॉक्टरों ने उस बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चों को घर ले जाने के लिए जब माता-पिता ने एंबुलेंस मांगी तो उन्हें मना कर दिया गया। मजबूर माता-पिता अपने मृत बच्चों को हाथों में लेकर ही पैदल रवाना हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने चंदा कर प्राइवेट एंबुलेंस से किया रवाना।
विस्तार
उज्जैन जिले के महिदपुर में मानवता को शर्मशार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां शासकीय अस्पताल में अपने एक वर्ष के बेटे अर्पित का इलाज करवाने पहुंचे मजदूर माता पिता को डॉक्टर ने जांच के बाद बेटे की मौत की पुष्टि की। बेटे की मौत की खबर सुनकर माता पिता घबरा गए। रो रो कर बुरे हाल में माता-पिता ने जब अस्पताल से बच्चे को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगी तो उन्हें एंबुलेंस देने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानवता हुई शर्मशार...बच्चे का शव लेकर बैठे माता-पिता।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि अस्पताल की ओर से कोई वाहन उपलब्ध नहीं करवाया गया। मजबूर माता-पिता मृत बच्चे को पैदल लेकर रवाना हुए। बस स्टैंड पर मृत बच्चे को लेकर बैठे मजदूर माता-पिता की महिदपुर के स्थानीय लोगों ने मदद की। चंदा कर प्राइवेट एंबुलेंस में बैठाकर उन्हें रवाना किया। यह परिवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला है, जो उज्जैन के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र मे गांव गोगपुर में रहकर मजदूरी का काम करता है। मृतक बच्चे के पिता का नाम धनराज और माँ का नाम रामश्री है।
विज्ञापन
