फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Heavy truck-bus collision in village Maulana, 8 passengers injured, driver absconding from the spot

Ujjain News: ग्राम मौलाना में ट्रक-बस की जोरदार भिड़ंत, आठ यात्री घायल, मौके से ड्राइवर फरार

Sat, 07 Dec 2024 01:46 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2024 01:46 PM IST
सार

उज्जैन जिले में बड़नगर में बस-ट्रक की टक्कर से 8 यात्री घायल हुए, जिनमें कुछ को उज्जैन रैफर किया गया। ट्रक चालक फरार है। घट्टिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
Heavy truck-bus collision in village Maulana, 8 passengers injured, driver absconding from the spot
ग्राम मौलाना में ट्रक-बस की जोरदार भिडंत, 8 यात्री घायल, मौके से ड्रायवर फरार

विस्तार

बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मौलाना में शुक्रवार शाम यात्री बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बस क्रमांक एमपी 09 एफए 2268, जो दसई से उज्जैन जा रही थी, ग्राम मौलाना में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक जीजे 16 झेड 9833 से भिड़ गई। दुर्घटना में बस की आगे की सीट पर बैठे 8 यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन

घायलों में कन्हैया डामर (दसई), नफीसा खान, जायदा शाह, जीनत शाह (शुजालपुर), इलियास पटेल (कलमोडा), शायरा बाई (भाटबामंदा), और सुन्दरबाई (जामनिया) शामिल हैं। बस चालक को भी चोटें आईं। सभी घायलों को बड़नगर अस्पताल भेजा गया, जहां से कुछ को गंभीर स्थिति में उज्जैन के चरक भवन रैफर किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार ट्रक चालक के खिलाफ विनोद प्रजापत (दसई) की शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

तेज रफ्तार ट्रक बना हादसे का कारण
ग्रामीणों और दुकानदारों ने राहत कार्य में मदद की और घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। लोगों के अनुसार, ट्रक तेज गति से उज्जैन की ओर से आ रहा था। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर बहाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घट्टिया में अलग हादसा
घट्टिया थाना क्षेत्र के आगर रोड पर शांति ढाबे के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नरेंद्र बाथम (37 वर्ष) को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को एंबुलेंस से उज्जैन भेजा गया। हादसे की सूचना घट्टिया थाना पुलिस और अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed