MP News: उज्जैन में सरकारी स्कूल की छत का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला
मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के मालीपुरा में सरकारी स्कूल की छत का छज्जा गिर गया। ऐसे में गनीमत रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय स्कूल में प्रार्थना चल रहा था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासकीय शालिग्राम तोमर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दौलतगंज की कक्षा 8वीं में छत का छज्जा गिर गया। हालांकि, छज्जा जिस वक्त गिरा उस वक्त स्कूल में प्रार्थना का समय होने से बच्चे क्लास में मौजूद नहीं थे। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
सहायक शिक्षिका ने जानकारी देते हुए बताया, क्लास की छतों में पानी का जमाव होने के कारण स्थिति जर्जर है। वहीं कुछ क्लासों में इलेक्ट्रिक बोर्ड में करंट भी फैल रहा है, जिसकी जानकारी प्राचार्य को लिखित में पूर्व में दे दी गई थी। वहीं प्रभारी प्राचार्य ने बताया, इस घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। इसके पूर्व में भी अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। स्कूल की हालात खराब है। शीघ्र ही दुरुस्त करवाया जाएगा।
बता दें कि इस परिसर में प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी तक स्कूल लगता है, जिस क्लास में छट से प्लास्टर गिरा है। वह माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 8वीं की घटना है। विद्यालय का भवन साल 2007 में ही बनकर तैयार हुआ था। महज 15 साल बाद ही स्कूल की छत का छज्जा गिरने से शासकीय कामों में की गई अनियमितता देखी जा सकती है।
प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में करीब 150 छात्र-छात्राएं और यहां सभी क्लास में पानी टपकता और कुछ क्लास रूम में तो बारिश के कारण करंट आ रहा है, जिसके कारण इन मासूम बच्चों की क्लास बाहर खुले आसमान के नीचे लगाना पड़ रही है। ऐसे में जिम्मेदारों की लापरवाही से कभी भी कोई गंभीर हादसा घटित हो सकता है। अब देखना है इस ओर जिम्मेदार कब ध्यान देते हैं।
