{"_id":"6a8ab0eedf35743460071769","slug":"ghattiya-murder-case-wife-finds-husbands-blood-soaked-body-police-probe-on-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4641745-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: रिटायर्ड पशु चिकित्सक की बेरहमी से हत्या, सुबह पत्नी ने देखा खून से लथपथ शव; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: रिटायर्ड पशु चिकित्सक की बेरहमी से हत्या, सुबह पत्नी ने देखा खून से लथपथ शव; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 23 Aug 2026 03:01 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 03:01 PM IST
सार
उज्जैन के घट्टिया थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय रिटायर्ड पशु चिकित्सक गजराज सिंह तोमर की घर में सोते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह पत्नी ने उनका शव खून से लथपथ हालत में देखा। घर में सामान अस्त-व्यस्त नहीं मिलने से पुलिस चोरी की आशंका को कम मानते हुए रंजिश समेत अन्य एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
घट्टिया थाना क्षेत्र का मामला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे एक रिटायर्ड पशु चिकित्सक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ, जब मृतक की पत्नी ने कमरे में पति की खून से सनी लाश देखी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पड़ोसियों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गजराज सिंह तोमर (70) निवासी घट्टिया पशु चिकित्सालय के पीछे के रूप में हुई है। गजराज सिंह पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त थे। शनिवार रात करीब 12 बजे भोजन करने के बाद वह ग्राउंड फ्लोर स्थित अपने कमरे में सोने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी शिवकुंवर दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में थीं। रविवार सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि नीचे के कमरे का दरवाजा आधा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखने पर गजराज सिंह का शव खून से लथपथ हालत में मिला। घबराई पत्नी ने तुरंत शोर मचाया और पड़ोसियों के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी।
चोरी या रंजिश? हत्या की वजह उलझी
वृद्ध दंपती घर में अकेले रहते थे। उनका एक बेटा विदेश में नौकरी करता है, जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के अंदर का सामान अस्त-व्यस्त नहीं था। इससे प्रथम दृष्टया चोरी या डकैती की नीयत से हत्या की संभावना कम लग रही है। पुलिस अब हत्या के पीछे रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कुबेरेश्वरधाम: दो हजार सेवादार संभालेंगे भोजन की कमान, तीन रूटों पर बनी स्पेशल पार्किंग; ये है पूरा प्लान
शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।