फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Fraud of jewelry from an old woman in the name of worship

Ujjain: वृद्ध महिला के साथ मंदिर में ठगी, युवक ने पूजा के नाम पर लिए गहने, अगरबत्ती लाने की बात कह कर हुआ फरार

Wed, 03 May 2023 02:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 03 May 2023 02:17 PM IST
सार

उज्जैन के इंगोरिया में एक वृद्धा के साथ मंदिर में ठगी हुई। आरोपी ने वृद्धा से पूजा करने और भगवान को आभूषण चढ़ाने के लिए उसके गहने लिए और फिर अगरबत्ती लाने की बात कह कर उसके गहने लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Fraud of jewelry from an old woman in the name of worship
मंदिर में महिला के साथ ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के इंगोरिया गांव में स्थित राम मंदिर में दर्शन करने गई एक वृद्धा को मंदिर में ही दर्शन कर रहे एक धोखेबाज ने अपनी बातों में उलझाया और उसके गहने लेकर फरार हो गया। धोखेबाज ने पहले वृद्धा को अपनी बातों में उलझाया, जिसके बाद वृद्धा ने अपने आभूषण उसे दे दिए। आभूषण लेने के बाद कुछ देर तक युवक पूजा-पाठ की नौटंकी करता रहा, फिर अगरबत्ती खरीदने का बहाना बनाकर मंदिर से चला गया, जब काफी देर बाद युवक नहीं लौटा तो वृद्धा को अपने साथ हुई ठगी का पता चला, जिस पर उसने इस घटना को परिजनों को बताया और धोखेबाज के खिलाफ थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


इंगोरिया थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि शकुंतला पत्नी रामचंद्र (उम्र 60 वर्ष निवासी खरसौदखुर्द इंगोरिया) सुबह गांव में स्थित पाटीदार समाज के राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गई थी। यहां उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति मिला, जिसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। युवक ने शकुंतलाबाई से कहा कि मुझे रुपयों के साथ भगवान को सोना भी चढ़ाना है। कुछ देर के लिए आप अपने जेवरात दे दो। पूजन के बाद आपको आभूषण वापस दे दूंगा। वृद्धा उसके झांसे में आ गई और सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी उतारकर युवक को दे दिए। कुछ देर तक युवक मंदिर में पूजा पाठ का दिखावा करता रहा, इसके बाद वह अगरबत्ती लाने का कहकर मंदिर के बाहर चला गया। वृद्धा काफी देर तक उसका मंदिर में ही इंतजार करती रही, लेकिन युवक वापस नहीं लौटा। इस पर महिला ने घर लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। ठगी का पता चलने के बाद घरवाले वृद्धा को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed