{"_id":"648c5d9670ce34561b002ba4","slug":"former-minister-jayawardhan-singh-reached-the-door-of-baba-mahakal-2023-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, चांदी की चौखट से लिया महाकालेश्वर का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, चांदी की चौखट से लिया महाकालेश्वर का आशीर्वाद
Fri, 16 Jun 2023 06:33 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 16 Jun 2023 06:33 PM IST
सार
पूर्व नगरीय एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंचे थे। गर्भगृह में बाबा महाकाल के किए जा रहे शृंगार के कारण उन्हें चांदी द्वार से ही दर्शन करना पड़े।
विज्ञापन
जयवर्धन सिंह ने महाकाल के दर्शन किए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व नगरीय एवं आवास मंत्री जयवर्धनसिंह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने चांदी गेट से बाबा महाकाल के दर्शन किए और यहीं माथा टेककर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के उपरांत पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह नंदी हॉल में बाबा महाकाल के शृंगार को निहारते रहे और ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए शिव भक्ति में लीन नजर आए।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा और पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि पूर्व नगरीय एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर आए थे। जहां गर्भगृह में बाबा महाकाल के किए जा रहे शृंगार के कारण उन्हें चांदी द्वार से ही दर्शन करना पड़े। इस दौरान पुजारीगणों द्वारा जयवर्धन सिंह का स्वागत किया गया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद जयवर्धन सिंह अन्य मंदिरों पर भी पहुंचे और यहां आशीर्वाद प्राप्त किया। इस यात्रा के दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष रवि राय, युवा नेता राजेंद्र वशिष्ठ, कमल चौहान उपस्थित थे।

पुजारियों ने जयवर्धन सिंह का सम्मान किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
समय रहते सक्रिय होते तो बुझ जाती सतपुड़ा भवन की आग
राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि यहां शासन की लापरवाही रही। यदि समय रहते सक्रिय हो जाते तो आग बुझ सकती थी। नगर निगम प्रशासन ने आग बुझाने की तैयारी नहीं की। इसकी वजह से आग ने इतना भीषण रूप ले लिया।
देखते हैं अगली बार 1000 आते हैं या 3000
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 3000 करने पर जयवर्धनसिंह ने कहा कि देखते हैं अगले महीने की किस्त में बहनों को 3000 खाते में आते हैं या नहीं।