फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former councilor Guddu Kalim murder case...now dispute regarding rent of Shipra Dhaba comes to the fore

Ujjain News: गुड्डू कलीम हत्याकांड, अब क्षिप्रा ढाबा के किराए को लेकर विवाद, जेल से बेटों ने भेजवाया यह मैसेज

Thu, 28 Nov 2024 01:21 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2024 01:21 PM IST
सार

गुड्डू कलीम की हत्या के बाद पुलिस ने उनकी लगभग सभी संपत्तियों को सील कर दिया था, जिनमें होटल प्रेसिडेंट और ब्लूस्टार शामिल हैं। हालांकि, क्षिप्रा ढाबे को सील नहीं किया गया था, क्योंकि इसका संचालन किसी और के हाथ में है। लेकिन, अब इस पर भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Former councilor Guddu Kalim murder case...now dispute regarding rent of Shipra Dhaba comes to the fore
क्षिप्रा ढाबे के किराए को लेकर विवाद।

विस्तार

उज्जैन के पूर्व कांग्रेस पार्षद गुड्डू कलीम की हत्या के बाद भी प्रॉपर्टी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इंदौर रोड स्थित क्षिप्रा ढाबे के किराए को लेकर नया विवाद सामने आया है। गुड्डू कलीम के जेल में बंद बेटों ने ढाबा संचालक को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि ढाबे का किराया उनके द्वारा भेजे गए व्यक्ति को ही दिया जाए।
विज्ञापन


अब तक यह किराया गुड्डू कलीम खुद वसूलते थे, लेकिन उनकी हत्या के बाद किराया वसूली का काम उनके किसी रिश्तेदार ने संभाल लिया। यह बात जब जेल में बंद उनके बेटों को पता चली, तो उन्होंने ढाबा संचालक को निर्देश दिया कि वह किराया उनके भेजे गए व्यक्ति को ही दे।
विज्ञापन


गुड्डू कलीम की प्रॉपर्टी और किराए का विवाद
इंदौर रोड स्थित क्षिप्रा ढाबा गुड्डू कलीम की सबसे पुरानी संपत्ति मानी जाती है। पहले यह ढाबा वे खुद संचालित करते थे, लेकिन कारोबार बढ़ने पर उन्होंने इसका संचालन किसी और को सौंप दिया। इसके बाद वह केवल किराया वसूलते थे। उनकी हत्या के बाद उनके करीबी रिश्तेदारों ने ढाबे का किराया वसूलना शुरू कर दिया। गुड्डू के जेल में बंद बेटों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने जेल से ही संदेश भिजवाकर ढाबा संचालक को चेतावनी दी कि किराया उनके द्वारा भेजे गए व्यक्ति को ही दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
गुड्डू कलीम की हत्या के बाद पुलिस ने उनकी लगभग सभी संपत्तियों को सील कर दिया था, जिनमें उनकी होटल प्रेसिडेंट और ब्लूस्टार शामिल हैं। हालांकि, क्षिप्रा ढाबे को सील नहीं किया गया था, क्योंकि इसका संचालन किसी और के हाथ में है। अब इस नए विवाद के सामने आने के बाद संभावना है कि पुलिस क्षिप्रा ढाबे को भी सील करने की कार्रवाई कर सकती है। गुड्डू कलीम की हत्या और प्रॉपर्टी विवादों के चलते उनके पारिवारिक और व्यावसायिक संबंध लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।
 

पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम हत्याकांड.....अब शिप्रा ढाबा के किराए को लेकर आया विवाद सामने

पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed