फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Dhirendra Shastri paid tribute to late Poonam Chand

Ujjain News: धीरेंद्र शास्त्री ने दिवंगत पूनमचंद यादव को दी श्रद्धांजलि, वक्फ बोर्ड को लेकर सीएम से कही ये बात

Sun, 15 Sep 2024 04:28 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 04:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए वक्फ बोर्ड पर कानूनी शिकंजे की मांग की। उन्होंने लैंड जिहाद का विरोध करते हुए सनातनियों को जगाने के लिए 9 दिवसीय यात्रा की घोषणा की, जिसका उद्देश्य देश से भेदभाव, छुआछूत और जात-पात को मिटाना है।

विज्ञापन
Ujjain: Dhirendra Shastri paid tribute to late Poonam Chand
श्रद्धांजलि अर्पित करते धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव 'बाबूजी' के निधन पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने रविवार को शोक संवेदना व्यक्त की। धीरेंद्र शास्त्री ने पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रार्थना की कि उन्हें बैकुंठ में स्थान मिले। इसके साथ ही उन्होंने यादव परिवार को इस दुखद घड़ी में ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।

विज्ञापन


शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड पर भी कोई कानूनी शिकंजा होना चाहिए। मैं किसी जाति या मजहब के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन लैंड जिहाद का विरोध जरूर करता हूं। सनातनियों को जगाने के लिए मैं 9 दिवसीय यात्रा निकालने वाला हूं, जिसकी शुरुआत 21 नवंबर से होगी। इस यात्रा के दौरान में ऐसे पिछड़े और बिछड़े लोगों के पास जाकर उन्हें गले लगाऊंगा, जोकि किसी कारण से मेरे पास पहुंच नहीं पाते हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश से भेदभाव छुआछूत और जात-पात को जड़ से मिटाना है।
विज्ञापन


नहीं पहुंचे महाकाल दर्शन करने
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास निकलने बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर भी पहुंचेंगे, लेकिन शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद धीरेंद्र शास्त्री सीधे इंदौर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed