{"_id":"65fe6cd4b898755dad0792bb","slug":"fire-broke-out-due-to-leakage-in-gas-cylinder-woman-and-family-burnt-to-death-after-reaching-kitchen-to-make-t-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, चाय बनाने किचन में पहुंची महिला और परिवार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, चाय बनाने किचन में पहुंची महिला और परिवार झुलसा
Sat, 23 Mar 2024 11:28 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:28 AM IST
सार
पति-पत्नी और पुत्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार घायलों की हालत में सुधार होने पर बयान दर्ज लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले के मक्सीरोड पर सुबह गैस सिलेंडर में लगी आग से परिवार के 3 सदस्य झुलस गए। साथ ही रसोईघर में रखा सामान भी जल गया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पंवासा थाना क्षेत्र के ग्राम जयवंतपुर खेड़ा में राठौर परिवार चौकीदारी करता है और वहीं पर कच्चा मकान बनाकर रहता है। सुबह राधा पति तोलाराम राठौर (45) जागने के बाद चाय बनाने के लिए रसोईघर में पहुंची थी, उसने गैस चालू किया, लेकिन सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक आग लग गई और राधा आग मे घिर गई।
विज्ञापन
शोर सुनकर पति तोलाराम (50) और पुत्र गोपाल राठौर (20) उसे बचाने के लिए पहुंचे। लेकिन, वे दोनों भी आग में झुलस गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और तीनों को बाहर निकालकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान रसोईघर में रखा सभी सामान जल गया था। पति-पत्नी और पुत्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार घायलों की हालत में सुधार होने पर बयान दर्ज लिए जाएंगे।
विज्ञापन
