Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Faith Above Fear: Devotees Lie Down as Herd of Cows Tramples Over Them in Ujjain’s Unique Govardhan Tradition

उज्जैन: जमीन पर लेटे रहे श्रद्धालु, ऊपर से धड़ाधड़ दौड़ती रहीं गायें; गोवर्धन पूजा पर दिखा अनोखा नजारा

Mon, 09 Nov 2026 07:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 07:10 PM IST
सार

उज्जैन के भिड़ावद गांव में गोवर्धन पूजा पर सदियों पुरानी परंपरा निभाई गई। मन्नत पूरी होने और नई मन्नत मांगने वाले श्रद्धालु जमीन पर लेटे, जिनके ऊपर से गायों का झुंड गुजरा। पांच दिन के उपवास और रात्रि जागरण के बाद आयोजन हुआ।

विज्ञापन
Faith Above Fear: Devotees Lie Down as Herd of Cows Tramples Over Them in Ujjain’s Unique Govardhan Tradition
जमीन पर लेटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के भिड़ावद गांव में सदियों पुरानी और हैरतअंगेज परंपरा निभाई गई। यहां मन्नत पूरी होने और नई मन्नत मांगने की आस में श्रद्धालु जमीन पर पेट के बल लेट गए। इसके बाद गायों का पूरा झुंड उनके ऊपर से दौड़ता हुआ निकला। यह नजारा देखकर वहां मौजूद सैकड़ों लोगों की सांसें थम गईं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ग्रामीणों का विश्वास है कि गोवर्धन पूजा के दिन गायों के पैरों के नीचे से गुजरने पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इसी मान्यता के चलते जिन श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है या जो नई मन्नत मांगते हैं, वे इस परंपरा में शामिल होकर अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  एनएच-44 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच घायल; नर्मदा स्नान करने जा रहे थे सभी

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन का कठोर उपवास और रात्रि जागरण
इस परंपरा में शामिल होने वाले श्रद्धालु पांच दिनों तक कठोर उपवास रखते हैं। दीपावली की पूर्व संध्या पर वे गांव के माता मंदिर में एकत्रित होते हैं और पूरी रात भजन-कीर्तन करते हुए जागरण करते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरे गांव में परिक्रमा निकाली जाती है।

श्रद्धालुओं के ऊपर से दौड़ता है गायों का झुंड
मुख्य आयोजन के दौरान मन्नतधारी श्रद्धालु जमीन पर एक कतार में पेट के बल लेट जाते हैं। इसके बाद गांव की दर्जनों गायों को एक साथ छोड़ दिया जाता है। गायों का झुंड लेटे हुए श्रद्धालुओं के ऊपर से दौड़ता हुआ निकल जाता है। यह परंपरा बेहद जोखिम भरी है और इसमें गंभीर चोट लगने की आशंका भी बनी रहती है। हालांकि, गायों के गुजरने के बाद श्रद्धालु उठकर ढोल-मंजीरों की धुन पर झूमने लगते हैं और उत्सव मनाते हैं।

बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
स्थानीय ग्रामीण कुंदन मालवीय ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में हर साल दर्जनों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष भी सुबह विधि-विधान के साथ परंपरा का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग भिड़ावद पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed