{"_id":"672725cc62b0e9693c007efa","slug":"extortion-for-liquor-police-took-out-a-procession-of-goons-when-they-beat-up-a-pregnant-woman-going-to-the-hospital-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2277742-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: शराब के लिए रंगदारी, अस्पताल जा रही गर्भवती महिला को पीटा तो पुलिस ने निकाला गुंडे का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: शराब के लिए रंगदारी, अस्पताल जा रही गर्भवती महिला को पीटा तो पुलिस ने निकाला गुंडे का जुलूस
Sun, 03 Nov 2024 03:51 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 03:51 PM IST
सार
MP: नीलगंगा थाना क्षेत्र में दीपावली के दूसरे दिन सनसनीखेज वारदात हुई। एक बदमाश ने स्कूटी से जा रही दो बहनों को रोककर शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। पीछे बैठी महिला गर्भवती थी और पेटदर्द होने पर वह डॉक्टर के पास चेकअप कराने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नीलगंगा थाना क्षेत्र में दीपावली के दूसरे दिन सनसनीखेज वारदात हुई। एक बदमाश ने स्कूटी से जा रही दो बहनों को रोककर शराब पीने के लिए रुपए की मांग की। पीछे बैठी महिला गर्भवती थी और पेटदर्द होने पर वह डॉक्टर के पास चेकअप कराने के लिए जा रही थी। बहनों ने शराब के लिए बदमाश को रुपए देने से मना किया तो उसने बीच सड़क पर गर्भवती महिला से मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद दोनों बहने पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
एकता नगर में रहने वाली 20 वर्षीय सपना पति गौतम ठाकुर गर्भवती है। कल शाम उसे पेट में दर्द होने पर उसने अपनी बहन राधिका को घर बुलाया था। बहन को उसने बताया कि पेट दर्द हो रहा है। इस पर राधिका उसे स्कूटी पर बैठाकर चरक अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान नीलगंगा चौराहे पर एक बदमाश ने उनकी स्कूटी को रुकवाया। दोनों बहनें भयभीत हो गई। बदमाश ने कहा कि उसे शराब के लिए रुपए चाहिए।
राधिका ने कहा कि हम क्यों दे रुपए...? इस पर बदमाश बदमाश बोला कि यहां से सही सलामत जाना है तो शराब के लिए रुपए देना पड़ेंगे। सपना ने कहा हमारे पास रुपए नहीं है और आगे बढ़ने लगे, तो बदमाश ने सपना का हाथ खींचकर उसे नीचे गिरा दिया। स्कूटी पर धक्का दिया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इस बीच लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। हालांकि बदमाश भीड़ को देखकर गाली-गलोज करता हुए वहां से भाग गया। दर्द से कराह रही बहन सपना को लेकर राधिका नीलगंगा थाने पहुंची। बदमाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया आरोपी चेतन पिता रमेशचंद्र है। वह नागेश्वर धाम में रहता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसका जुलूस निकाला है।
विज्ञापन
पटाखे फोड़ने पर विवाद घर में घुसकर मारपीट
शहर के नीलगंगा थाना क्षेत्र में भी पटाखे फोड़ने की बात को लेकर आमने-सामने रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक परिवार के युवक सहित उसके परिजन और दोस्तों ने मिलकर फरियादी के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया राहुल पिता नारायण मालवीय उम्र 24 साल निवासी राजीव रत्न कॉलोनी दीपावली के दिन पटाखे फोड़ रहा था। पटाखा जलते हुए सामने ही रहने वाले अक्क्कू के घर तक चला गया। इसी बात को लेकर अक्कू और राहुल के बीच विवाद हो गया। जिसमें अक्कू, उसके परिजन और दोस्तों ने मिलकर राहुल के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।