फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Engineer was saving a street dog, fell on the road from Activa and was crushed to death by a cruiser.

Ujjain News: कुत्ते को बचाने में एक्टिवा से फिसला इंजीनियर पीछे से आ रहे क्रूजर ने रौंद डाला, पिता घायल

Tue, 28 Oct 2025 07:29 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 07:29 PM IST
सार

उज्जैन के नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में आईटी इंजीनियर जय श्रीवास्तव (24) की मौत हो गई, जबकि उनके पिता विजय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हुए। एक्टिवा से जाते समय कुत्ते को बचाने के प्रयास में वे गिर गए और पीछे से आई क्रूजर की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Engineer was saving a street dog, fell on the road from Activa and was crushed to death by a cruiser.
एक्टिवा से सड़क पर गिरे क्रूजर ने रौंदा मौत

विस्तार

नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें युवा इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि पिता प्रॉपर्टी डीलर गंभीर घायल है। मृतक युवक भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव का भतीजा और घायल भाई हैं।

विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह हुई। ऋषिनगर निवासी विजय पिता कैलाश श्रीवास्तव अपने बेटे आईटी इंजीनियर जय (24) को इंदौर जाने के लिए नानाखेड़ा बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे। एक्टिवा जय चला रहा था। अवंतिका होटल के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में दोनों गिर गए और पीछे से आ रहे क्रूजर वाहन की चपेट में आने से जय गंभीर घायल हो गया, जबकि पिता विजय भी दूसरी साइड गिरने पर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नेशनल हाईवे 30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तुरंत दोनों को अस्पताल भेजा, घटना के वक्त सीएम ड्यूटी में तैनात पुलिस बल भी पास ही था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जय को मृत घोषित कर दिया और पिता विजय की हालत स्थिर बनी हुई है। बेंगलुरू की कंपनी में जॉब करते थे मृतक जय आईटी इंजीनियर था और बेंगलुरू की कंपनी में नौकरी करता था। फिलहाल वह वर्क फ्रॉम होम पर था और जरूरी काम से मंगलवार को इंदौर ऑफिस जा रहा था। पिता विजय उसे छोड़ने नानाखेड़ा बस स्टैंड जा रहे थे लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। जय भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव का भतीजा है। पुलिस हादसे की जांच कर आगे कार्रवाई कर रही है।

एक्टिवा से सड़क पर गिरे क्रूजर ने रौंदा मौत

हादसे के बाद अस्पताल में पहुंचे लोग

 

एक्टिवा से सड़क पर गिरे क्रूजर ने रौंदा मौत

हादसे में मृत युवक को अस्पताल लाया गया। 
 

एक्टिवा से सड़क पर गिरे क्रूजर ने रौंदा मौत

हादसे के बाद विलाप करते परिजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed