फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Embezzlement of 70 lakhs in the amount of Pradhan Mantri Awas Yojana, Lokayukta filed a case

MP News: प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में 70 लाख की गड़बड़ी, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

Mon, 17 Apr 2023 05:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 17 Apr 2023 05:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में 70 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। लोकायुक्त ने तत्कालीन सीएमओ, अध्यक्ष, स्टोर प्रभारी एवं दो अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Embezzlement of 70 lakhs in the amount of Pradhan Mantri Awas Yojana, Lokayukta filed a case
उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के लोकायुक्त पुलिस एसपी ने पीपलरावा नगर परिषद में हुई अनियमितताओं की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिकायत कहती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 70.22 लाख रुपये का भुगतान अन्य कार्यों के लिए किया गया है। इस मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है। उज्जैन लोकायुक्त ऑफिस ने इसकी जांच कराई है। 

विज्ञापन


मामला 2019 से 2020-21 के मध्य तक वहां पदस्थ रहे मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) केएनएस चौहान के कार्यकाल से जुड़ा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के खातों से फर्जी और अनियमित भुगतान कर निर्मल एंटरप्राइजेज को बार-बार भुगतान किया है। भुगतान के लिए प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया गया। भुगतान के बदले में कोई सामग्री भी हासिल नहीं की है। इस फर्जीवाड़े की वजह से 43 हितग्राहियों को 42.90 लाख रुपये की राशि की किस्त आवास के लिए प्रदान नहीं की जा सकी।  नगर परिषद पीपलरावां के अधिकारी-कर्मचारियों ने शासकीय धनराशि का गबन, विश्वास का हनन किया तथा छल करते हुए संदिग्ध कार्यों पर राशि व्यय की। 
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के अनुसार इस कार्य में परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज चौहान, तत्कालीन लेखापाल अशोक परमार, तत्कालीन स्टोर प्रभारी वकील मंसूरी तथा निर्मल एंटरप्राइजेज के बलराज तिवारी आपराधिक षड्यंत्र में शामिल रहे हैं। मुख्यालय से अनुमोदन के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13ए, 13(2) और आईपीसी की धारा 409, 420 और 120बी के तहत नगर परिषद पीपलरावां जिला देवास के तत्कालीन सीएमओ केएनएस चौहान, तत्कालीन अध्यक्ष  मनोज चौहान, तत्कालीन लेखापाल अशोक परमार, तत्कालीन स्टोर प्रभारी वकील मंसूरी एवं निर्मल एंटरप्राइजेज के बलराज तिवारी को आरोपी मनाते हुए पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed