फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   elderly woman duped of 321,000 promising to retrieve buried treasure from her home

Ujjain News: घर में गड़ा धन निकालने का झांसा देकर वृद्धा से ठगे सवा तीन लाख, पूरी नवरात्रि चली पूजा की नौटंकी

Wed, 08 Oct 2025 10:09 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 10:09 AM IST
सार

उज्जैन में जादू-टोना और पूजा के नाम पर वृद्धा कैलाशीबाई से 3.21 लाख की ठगी करने वाले आरोपी विकास उर्फ वासु सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने नवरात्रि में धन प्राप्ति का झांसा देकर नौ दिन पूजा का नाटक किया था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
elderly woman duped of 321,000 promising to retrieve buried treasure from her home
इस थाने की है घटना

विस्तार

आपके घर में बहुत धन है और नवरात्रि में पूजा करने पर वह धन प्राप्त होगा। आप भगवान पर विश्वास कर मेरी बात मानते रहें, इस तंत्र-मंत्र से चमत्कार जरूर होगा। यह कहने के बाद ठगौरे ने नौ दिनों तक पूजन अर्चन किया और लाखों की राशि लेकर रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 5 अक्तूबर 2025 को थाना माधवनगर पर कैलाशीबाई चौहान पति स्व. विठलसिंह चौहान (84) निवासी अंजूश्री कॉलोनी, उज्जैन ने आवेदन दिया था कि उसके पड़ोस में रहने वाले विकास उर्फ वासु उर्फ उज्जवल पिता संजय सोनी द्वारा जादू-टोना एवं पूजा-पाठ के नाम पर धोखाधड़ी कर 3 लाक 21 हजार की ठगी की गई है। कैलाशीबाई ने बताया था कि आरोपी वासु सोनी ने स्वयं को मां की कृपा प्राप्त व्यक्ति बताते हुए उनके घर में पूजा-पाठ करने के नाम पर झांसे में लिया था। आरोपी ने कहा कि उनके मकान में बहुत धन है और नवरात्रि में पूजा करने पर वह धन प्राप्त होगा। वासु ने नौ दिन तक पूजा का नाटक कर, अलग-अलग बहानों से पूजा का खर्च, मणि सिद्ध करने के नाम पर, धार्मिक यात्रा खर्च आदि धीरे-धीरे 3,21,000 की राशि प्राप्त कर ली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आखिर क्या हुआ ऐसा कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को मांगना पड़ी संतों से माफी, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कैलाशीबाई की रिपोर्ट पर वासु के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गुरुप्रसाद पाराशर, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) माधव नगर दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में थाना माधव नगर निरीक्षक राकेश भारती द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई एवं आरोपी विकास उर्फ वासु उर्फ उज्जवल सोनी पिता संजय सोनी को अल्प समय में गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है एवं उससे ठगी की राशि की बरामदगी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। विवेचना के बाद आरोपी को बुधवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। साथ ही, ठगी के शिकार अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी प्राप्त करने हेतु जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed