फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   E rickshaw drivers' hunger to earn money will take lives of devotees not 5-6 but 12 rides in one e rickshaw

Ujjain News: ई रिक्शा में 5-6 नहीं...12 सवारी, चालकों की ज्यादा रुपये कमाने की चाहत बन सकती है हादसे का कारण

Wed, 24 Jul 2024 11:49 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2024 11:49 AM IST
सार

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो मेरे संज्ञान में आ चुका है। इस मामले में कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
E rickshaw drivers' hunger to earn money will take lives of devotees not 5-6 but 12 rides in one e rickshaw
इस तहर ई रिक्शा पर सवारियां ले जा रहा था चालक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद भले ही उज्जैन में सभी का व्यापार व्यवसाय बढ़ गया हो, लेकिन ई-रिक्शा चालकों की रुपए कमाने की चाहत कम होती नजर नहीं आ रही है। ई रिक्शा चालक ज्यादा से ज्यादा रुपए कमाने के चक्कर में श्रद्धालुओं की जान को आफत में डाल रहे हैं। शहर में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ई रिक्शा में पांच या छह नहीं, 12 श्रद्धालु बैठे हुए हैं। ई-रिक्शा चलाने वाला व्यक्ति यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए सरपट अपने वाहन को दौड़ा रहा है। उसे इस बात का कोई डर नहीं है कि अगर किसी भी लापरवाही से यह वाहन पलटता है तो आखिर क्या होगा।
विज्ञापन


शहर में वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह अंकपात रोड से खाकचोक जाने वाले मार्ग का है।  ई रिक्शा एमपी 13 आरए 1180 का चालक अपना वाहन लापरवाही पूर्वक चला ही रहा है, साथ ही उसने  ई-रिक्शा पर सवारियों को लटका भी रखा है। ई-रिक्शा को देखने पर पता चलता है कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में से 3 लोग ई-रिक्शा के पीछे लटके हुए हैं। साइड में 2 लोग, ड्राइवर के पास 3 और ई-रिक्शा के अंदर भी करीब 4 से 5 लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को वायरल करने वाले व्यक्ति ने कलेक्टर और अन्य जिम्मेदारों से इस और ध्यान देने का निवेदन किया है।
विज्ञापन


एसपी बोले - होगी कड़ी कार्रवाई
वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर जब एसपी प्रदीप शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो मेरे संज्ञान में आ चुका है। इस मामले में कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कई बार पलट चुका है ई रिक्शा
बताया जाता है कि ई रिक्शा एक ऐसा वाहन है जिसमें अधिक से अधिक 4 से 5 लोगों को सुविधा अनुरूप बिठाया जा सकता है। पूर्व में भी कई बार शहरवासी और श्रद्धालु दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। इसके बावजूद भी ई रिक्शा चालक अपनी मनमर्जी से ओवरलोडिंग कर ई रिक्शा को शहर की सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।
 

 

 

ई रिक्शा में 5-6 नहीं बल्कि पूरी 12 सवारी

  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed