{"_id":"64527e93b0b56575cc0e69e3","slug":"doctors-strike-operation-not-done-in-government-hospital-pathology-test-not-done-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doctors Strike: सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ना तो हुआ ऑपरेशन, ना हुई पैथोलॉजी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doctors Strike: सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ना तो हुआ ऑपरेशन, ना हुई पैथोलॉजी जांच
Wed, 03 May 2023 09:02 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 03 May 2023 09:02 PM IST
सार
बुधवार सुबह से अस्पताल में डॉक्टर आए तो सही, लेकिन हड़ताल के चलते काम नहीं किया और सुबह से ऑपरेशन भी नहीं किया गया। वहीं एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूख हड़ताल के चलते मरीजों को इलाज के साथ-साथ पैथालॉजी में जांचों के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उज्जैन में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दो दिनों से काली पट्टी बांधकर इलाज कर रहे डॉक्टर और स्टाफ ने मांगें नहीं माने जाने के बाद बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला कर लिया है। इसके चलते जिला अस्पताल, माधवनगर अस्पताल, चरक अस्पताल सहित संजीवनी क्लीनिकों पर भी डॉक्टर नहीं पहुंचे और मरीज परेशान होते रहे।
उज्जैन में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते संविदा और ट्रेनी चिकित्सकों को बुलाया गया और लोगों को उपचार दिलाया जा रहा है। ये चिकित्सक भर्ती मरीजों से लेकर प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को उपचार दे रहे हैं। बुधवार सुबह से अस्पताल में डॉक्टर आए तो सही, लेकिन हड़ताल के चलते काम नहीं किया और सुबह से ऑपरेशन भी नहीं किया गया। डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के साथ इलाज नहीं होगा, वहीं एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूख हड़ताल के चलते मरीजों को इलाज के साथ-साथ पैथालॉजी में जांचों के लिए भी भटकना पड़ रहा है। इधर अस्पताल में विभिन्न कार्य भी नहीं हुए। हड़ताल का असर पूरे अस्पताल में दिखाई दिया और मरीज इधर उधर परेशान होते नजर आए। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर अमलतास अस्पताल से भी डॉक्टर बुलवाए जाएंगे।