फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Desperate woman hanged herself after love marriage police found deceased diary near body

Ujjain News: प्रेम विवाह के बाद हताश महिला ने लगाई फांसी, पुलिस को शव के पास मिली मृतका की डायरी

Tue, 24 Dec 2024 07:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 07:39 PM IST
सार

चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने खुद से हताश होकर फांसी लगा ली। घटना क्रम के बाद पुलिस ने डायरी बरामद की है, जिसमें तीन दिनों के दौरान अपनी हताशा के बारे में लिखा गया है। महिला डेढ़ वर्षीय बेटी भी है।

विज्ञापन
Ujjain News Desperate woman hanged herself after love marriage police found deceased diary near body
प्रेम विवाह के बाद हताश महिला ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने खुद से हताश होकर फांसी लगा ली। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने डायरी बरामद की है, जिसमें तीन दिनों के दौरान अपनी हताशा के बारे में लिखा गया है। महिला डेढ़ वर्षीय बेटी भी है।

विज्ञापन


बड़नगर के जूनाशहर में रहने वाली सौम्या पति अंशुल त्रिवेदी ने सुबह कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी ली। परिजनों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि सौम्या ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। पति प्राइवेट जॉब करता है। उसकी एक डेढ़ वर्षीय बेटी है। मौके से एक डायरी मिली है, जिसे जांच के लिये जब्त कर लिया गया है और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया।
विज्ञापन


सौम्या का परिवार पूर्व में बड़नगर रहता था, लेकिन कुछ साल पहले वह गुना शिफ्ट हो गया था, जहां उनकी खेती-बाड़ी है। मामले की सूचना मायके पक्ष को दी गई। जिनके आने पर पोस्टमार्टम कराया गया है। सौम्या के प्रेम विवाह के बाद दोनों के परिवार ने उन्हे विवाह का मंजूर कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार बनाने की बात पर दो पक्षों के बीच हथियार चले, आठ लोग घायल
महिदपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चितावद में घर के पास दीवार बनाने की बात को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच हथियार चल गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया ग्राम चितावद में रहने वाले कुंदन पिता हरिसिंह के घर के समीप दीवार बनाने से रोकने की बात को लेकर पडोसी शैलेंद्रसिंह पिता दरबारसिंह से विवाद हो गया। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि शैलेंद्र सिंह के परिवार के कुंदनसिंह पिता हरिसिंह उसके काका अर्जुनसिंह, दिलीपसिंह सहित रघुवीरसिंह मौके पर आए।


वहीं दूसरे पक्ष से जितेंद्र पिता दरबार सिंह राजपूत, शैलेंद्रसिंह, दरबारसिंह, करण सिंह पिता जुझार सिंह और मनोहर सिंह आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस कायमी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed