फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Triveni Bridge Deadbody Of A Woman Found In A Sack

Ujjain News: पांच दिन पहले बनाई थी रील- 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', त्रिवेणी पुल के नीचे बोरे में मिली लाश

Sat, 13 Jul 2024 05:00 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:00 PM IST
सार

उज्जैन के नीलगंगा और नानाखेड़ा थाना पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि त्रिवेणी पुल के छोटे पुल के पास एक बोरा पड़ा हुआ है। उससे दुर्गंध आ रही है। बोरे में रचना टिपानिया की लाश मिली है।  

विज्ञापन
Ujjain Triveni Bridge Deadbody Of A Woman Found In A Sack
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उज्जैन में शनिवार सुबह नीलगंगा और नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली कि त्रिवेणी पुल के छोटे पुल के समीप किनारे पर एक बोरा पड़ा है। उससे दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहां लोगों की सहायता से जब इस बोरे को बाहर निकाला गया तो पता चला कि बोरे में एक महिला की हाथ-पैर बंधी लाश है। पुलिस ने तुरंत महिला के शव को बोरे से बाहर निकाला। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचा दिया। महिला की पहचान उज्जैन के पंवारा की रचना टिपानिया के तौर पर हुई है। वह शुक्रवार सुबह से लापता थी। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।  

विज्ञापन


विज्ञापन

रचना के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि पांच दिन पहले ही उसने सोशल मीडिया के लिए रील बनाई थी। रचना को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक था। पांच दिन पहले ही उसने 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' पर एक रील बनाई थी। हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। बताया जाता है कि महिला अपने पति और बच्चे के साथ मारपीट करती थी। शुक्रवार सुबह घर से निकली थी और लौटी ही नहीं। पुलिस फिलहाल रचना के पति और बच्चे से पूछताछ कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि त्रिवेणी स्थित छोटे पुल के समय शनिवार सुबह बोरे में बंद एक महिला की लाश मिली है, जिसके हाथ-पैर बंधे थे। पुल के पास से महिला की बोरे में बंद लाश मिलने की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने राहगीरों ओर ग्रामीणों की सहायता से महिला के शव को निकाला। उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर जांच भी की।



दो बोरों में बंद कर फेंका था महिला को
पुलिस के मुताबिक लाश को दो बोरों में नदी में फेंका गया था। सीएसपी श्वेता गुप्ता के मुताबिक महिला की उम्र 40 से 45 वर्, के तौर पर हुई है। शिप्रा नदी में उतराती लाश मिली थी। महिला ने हरे रंग की साड़ी पहन रखी थी। दोनों हाथ-पैर को रस्सी से और मुंह को टॉवेल से बांधा गया था। रचना टिपानिया शुक्रवार सुबह से लापता थी। पति गोकुल टिपानिया ने शुक्रवार को ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने जब तस्वीर उपलब्ध कराने को कहा तो वह लौटा नहीं। शनिवार सुबह लाश की बरामदगी के बाद पति ने शिनाख्त की। रचना का एक 13 साल का बेटा है। उसका कहना है कि मां घर में सभी लोगों के साथ मारपीट करती थी। पिता को भी पीटती थी। पुलिस शंका के आधार पर महिला के पति से पूछताछ कर रही है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 
पोस्टमार्टम के बाद आने वाली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। इससे पता चलेगा कि शुक्रवार सुबह से लापता रचना की मौत कब हुई थी। पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अन्य तरीकों से भी यह जानने का प्रयास कर रही है कि लाश को बोरे में बंद कर किस तरह घटनास्थल तक लाया गया। पुलिस को इस मामले में हत्या की आशंका है।

त्रिवेणी पुल के नीचे मिली महिला की बोरे में बंद हाथ पैर बंधी लाश...... चोट के निशान नही पुलिस म

त्रिवेणी पुल के नीचे मिली महिला की बोरे में बंद लाश मिली। महिला के हाथ-पैर बंधे थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed