फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dead body of 11th class student found under Pandyakhedi Bridge, rope was tied around the neck

Ujjain News: पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे मिली 11वीं के छात्र की लाश, गले में बंधी थी रस्सी तो मुंह में था कपड़ा

Fri, 07 Feb 2025 04:34 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 04:34 PM IST
सार

उज्जैन में स्कूल ड्रेस में एक छात्र का शव मिला है। उसके गले में रस्सी थी और मुंह में कपड़ा मिला है। इससे हत्या की आशंका लग रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Dead body of 11th class student found under Pandyakhedi Bridge, rope was tied around the neck
पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से मिली 11वीं के छात्र की लाश, गले मे बंधी थी रस्सी मुंह में ठूस रखा

विस्तार

उज्जैन में पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक 11वीं का छात्र था और उसके गले में रस्सी थी और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे एक युवक की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जब घटनास्थल पर पहुंची तो यह सूचना सही मिली। इसमें पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक का शव बरामद किया। जिसके गले में रस्सी और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। शव को देखने पर यह शव लगभग 1 से 2 दिन पुराना होना दिखाई दिया इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि मक्सी रोड पर पांड्याखेड़ी स्थित एफसीआई गोदाम के पीछे केंद्रीय विद्यालय के 11वीं के छात्र नैतिक पाल जैन की लाश मिली है। जो कि राज एनक्लेव में रहता है। उन्होंने बताया कि नैतिक की लाश गंभीर अवस्था में मिली है जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा होने के साथ ही गले में रस्सी भी बंधी हुई थी। मामला हत्या का होना प्रतीत होने पर तुरंत फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है जो कि पूरे मामले में जांच कर रही है। छात्र की लाश स्कूल की ड्रेस में मिली है वहीं उसका बेग व एक्टिवा एमपी 13 जेड एन 7693 घटनास्थल से ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
बताया जाता है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पूरे मामले का खुलासा होगा कि आखिर यह शव कितना पुराना है। शव पर कितने निशान बने हुए हैं और छात्र की मौत किस तरीके से हुई है।

पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से मिली 11वीं के छात्र की लाश, गले मे बंधी थी रस्सी मुंह में ठूस रखा

घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया।
 

पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से मिली 11वीं के छात्र की लाश, गले मे बंधी थी रस्सी मुंह में ठूस रखा

घटनास्थल की पड़ताल करती पुलिस

 

पांड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे से मिली 11वीं के छात्र की लाश, गले मे बंधी थी रस्सी मुंह में ठूस रखा

छात्र की स्कूटी भी घटनास्थल से मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed