फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Congress councilors deposited money received in begging in treasury to remove poverty of Ujjain Municipal Corp

Ujjain: पार्षदों का अनूठा प्रदर्शन, निगम की कंगाली दूर करने के लिए कोषालय में जमा की भीख में मिले रुपये

Tue, 11 Jul 2023 06:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 11 Jul 2023 06:37 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन में कांग्रेसी पार्षदों ने अनूठा प्रदर्शन किया। पार्षदों ने नगर निगम की कंगाली दूर करने के लिए कोषालय में भीख में मिली राशि जमा की।

विज्ञापन
Congress councilors deposited money received in begging in treasury to remove poverty of Ujjain Municipal Corp
कोषालय में जमा की भीख में मिले रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन नगर निगम की कंगाली दूर करने के लिए कुछ दिनों पहले कांग्रेसी पार्षदों द्वारा नगर निगम गेट पर ही प्रदर्शन करते हुए भीख मांगी गई थी। इस दौरान एकत्र हुई राशि को जमा कराने कांग्रेसी पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष रवि राय के नेतृत्व में नगर निगम को दिवालिया बनाने वाले भाजपा बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निगम के कोषालय पहुंचा तथा राशि जमा कराई।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि नगर पालिक निगम उज्जैन की आर्थिक स्थिति काफी खराब होने के कारण कांग्रेस पार्षद दल द्वारा आमजन से अनुदान राशि एकत्रित की गई थी। एकत्रित राशि को निगम कोषालय में जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र गब्बर कुवाल, सपना जितेंद्र सांखला, पूनम मोहित जायसवाल, नजमा बी फिरोज पठान, छोटेलाल मंडलोई, शाहीद मुजीब सुपारीवाला, हाजरा बी जाहिद हुसैन, अर्पित दुबे, प्रेमलता ओमप्रकाश रामी, निकिता परमानंद मालवीय, मेहताब लाला और इमरान यूसुफ खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed