फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: The Chief Minister reached out to the bereaved families and expressed his condolences

Ujjain News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन दौरा, शोकाकुल परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

Sat, 02 Aug 2025 10:38 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 10:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम उज्जैन पहुंचे और विभिन्न शोक संतृप्त परिवारों के निवास पर जाकर दिवंगतजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. रामजानकी जोशी, स्व. पं. रुपम व्यास और स्व. कचरुलाल मालवीय को पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों से संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
Ujjain News: The Chief Minister reached out to the bereaved families and expressed his condolences
उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवारों के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगतों को पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना भी व्यक्ति की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम से रात्रि तक शहर में रहे। यहां वे सबसे पहले जगदीश जोशी के निवास पहुंचकर स्व. रामजानकी जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जोशी परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। स्वर्गीय जोशी का 90 वर्ष की उम्र में 30 जुलाई को स्वर्गवास हुआ था।
विज्ञापन


शोकाकुल परिवारों के पास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की
विज्ञापन
विज्ञापन


स्व. जोशी, पवन कुमार जोशी, योगेश जोशी की माताजी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान सांदिपनी आश्रम के मुख्य पुजारी रहे और महर्षि सांदीपनी व्यास के वंशज स्व. पं रुपम व्यास के निवास पहुंचकर स्वर्गीय व्यास के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर व्यास परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। उन्हें इस वज्रपात को सहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोकाकुल परिवारों के पास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

ज्ञात हो कि स्व. व्यास का कुछ दिन पूर्व असामयिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. रुपम व्यास की माता कमलदेवी व्यास, धर्मपत्नी कीर्ती व्यास, बड़े भाई राहुल व्यास, भाभी रत्ना व्यास और सुपुत्री सुश्री पहल व्यास को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छायन पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य शोभाराम मालवीय के काका के निवास पहुंचकर दिवगंत स्व. कचरुलाल मालवीय के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन समय को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भगवान श्री महाकाल से की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतृप्त परिजनों से चर्चा कर ढांढस बंधाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed