फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: MP CM Mohan Yadav Distributed Blankets to People Sleeping On Roadside

Ujjain: मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिखा फुटपाथ पर सोए लोगों का दर्द, जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण

Sun, 07 Jan 2024 09:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jan 2024 09:32 AM IST
सार

CM Mohan Yadav in Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार रात 12 बजे उज्जैन पहुंचे। सर्किट हाउस पर कुछ देर रुकने के बाद वे चामुंडा माता चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने फुटपाथ पर खुले में सोने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड भी पहुंचे। यहां भी उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

विज्ञापन
Ujjain News: MP CM Mohan Yadav Distributed Blankets to People Sleeping On Roadside
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीडिया से चर्चा में सीएम डॉ. यादव ने कहा सुबह मैं दिल्ली में था। राजनाथ सिंह जी के साथ हम हरिद्वार गए। वहां से देहरादून गए और इंदौर होते हुए मैं उज्जैन आया हूं। मुझे इस बात का संतोष है कि हमने वहां साधु-संतों को 2028 के कुंभ के लिए आमंत्रण दिया है और कहा है कि आप उज्जैन आइए, हम अच्छे से सिंहस्थ का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन



विज्ञापन

सभी रैन बसेरों में सोए
उन्होंन कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि विकास के कामों को लेकर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। नई सरकार के गठन के साथ हम शिवराज सिंह चौहान के कामों को आगे बढ़ाते चल रहे हैं। रात के समय ठंड का माहौल है और ऐसे में यदि गरीब भाई-बहन फुटपाथ पर सोए हुए हैं तो उनकी मदद कर रहे हैं। कोशिश करेंगे कि सभी रैन बसेरों में सोए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed