फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP CM Yadav says in road show Congress insulting the people of country by talking about Pakistan

Ujjain News: रोड शो में मुख्यमंत्री यादव बोल- पाकिस्तान की बात कर देश की जनता का अपमान कर रही कांग्रेस

Sat, 11 May 2024 08:30 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2024 08:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कह कि कांग्रेस पार्टी चुनाव तो भारत में लड़ती है, लेकिन इनके लिए समर्थन पाकिस्तान से आता है।

विज्ञापन
MP CM Yadav says in road show Congress insulting the people of country by talking about Pakistan
रोड शो मे मुख्यमंत्री डॉ यादव.....

विस्तार

लोकसभा चुनाव में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोटों की घनघोर बारिश होने वाली है। प्रधानमंत्री जी बाबा महाकाल के पक्के और सबसे बड़े भक्त हैं। जो व्यक्ति भारत और भारत से बाहर अपने पराक्रम, पुरूषार्थ से बुलंदी को छुता है वह काम बाबा महाकाल के बिना नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता के लिए जी रहे हैं। कांग्रेस पार्टी चुनाव तो भारत में लड़ती है, लेकिन इनके लिए समर्थन पाकिस्तान से आता है। पाकिस्तान की बात करके कांग्रेस पार्टी देश की जनता का अपमान कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में शहर में आयोजित रोड शो के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल चौराहे से खुले रथ पर सवार होकर गोपाल मंदिर होते हुए छत्री चौक, सती मंदिर, कंठाल चौराहे तक जनता का अभिवादन किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। रोड शो मार्ग पर आधा सैकड़ा स्थानों पर मंच लगाकर विभिन्न सामाजिक और अन्य संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 3 किमी लंबे रोड शो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन


गूंजे फिर एक बार मोदी सरकार के नारे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रोड शो के दौरान यात्रा मार्ग की दोनों तरफ की सड़कें पूरी तरह से भगवा रंग में रंगी नजर आईं। महिलाएं भगवा दुपट्टा,  पुरुष और युवा केसरिया पगड़ी में हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे थे। कुछ स्थानों पर सड़क के किनारे से ही मुख्यमंत्री की लोगों ने आरती की और कहीं साफा तो कहीं माला और धार्मिक पुस्तकें भेंटकर स्वागत किया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के नारे लगाते रहे। मुख्यमंत्री भी हजारों की संख्या में रोड शो में आए लोगों का अभिवादन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न समाजों, संगठनों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के रोड शो के दौरान उनका स्वागत करने समूचा उज्जैन उमड़ पड़ा। समाज के हर वर्ग के पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे। यात्रा मार्ग में संत समाज ने मंच से ही मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सड़क के दोनों किनारों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी मंच से स्वागत किया। रोड शो के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुष्पों से सुसज्जित रथ पर सवार होकर निकले। रथ पर भाजपा के उज्जैन लोकसभा से प्रत्याशी अनिल फिरोजिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष व विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, पूूूर्व मंंत्री पारस जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विवेक जोशी, निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया, सनवर पटेल, गुलरेज शेख, पारस जैन ने सवार होकर जनता का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान ढोल नगाड़े, बैंड, सहित अन्य वाद्ययंत्रों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

 

रोड शो मे मुख्यमंत्री डॉ यादव.....

सीएम यादव के रोड शो की तस्वीर
 

रोड शो मे मुख्यमंत्री डॉ यादव.....

सीएम यादव के रोड शो की तस्वीर

 

रोड शो मे मुख्यमंत्री डॉ यादव.....

सीएम यादव के रोड शो की तस्वीर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed