Ujjain News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदलने की घोषणा, अब इस नाम से जाना जाएगा
दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हार्टफुलनेस संस्थान के संस्थापक कमलेश पटेल को विश्वविद्यालय द्वारा डी. लिट् की उपाधि से अलंकृत किया गया। इसके बाद 99 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, 2 शोधार्थियों को डी. लिट् और 70 शोधार्थियों को शोध उपाधियां प्रदान की गईं।
विस्तार
ये भी पढ़ें: महेश्वर पहुंचे सीएम यादव, बोले- लोकमाता अहिल्या बाई के जनकल्याण और सुशासन के कार्य प्रेरणादायक
दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल पर आगमन किया और शोधार्थियों के साथ समूह चित्र खिंचवाया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालुहेड़ा और हार्टफुलनेस संस्थान, हैदराबाद के संस्थापक पद्मभूषण कमलेश डी पटेल शामिल हुए। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान और विश्वविद्यालय के कुलगान के साथ हुई। अतिथियों द्वारा मां वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
ये भी पढ़ें: कुत्तों का आतंक, रोज 1000 से अधिक लोगों को काट रहे, अस्पतालों में लगी लाइनें
दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हार्टफुलनेस संस्थान के संस्थापक कमलेश पटेल को विश्वविद्यालय द्वारा डी. लिट् की उपाधि से अलंकृत किया गया। अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय से प्रकाशित तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया गया। इसके बाद वर्ष 2024 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के 99 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, 2 शोधार्थियों को डी. लिट् एवं 70 शोधार्थियों को शोध उपाधियां प्रदान की गईं। उपाधि प्रदान करने के पश्चात कुलगुरु ने सभी उपाधि प्राप्तकर्ताओं को उपदेश दिया और शपथ दिलाई। इसके बाद विक्रम विश्वविद्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच एमओयू का आदान-प्रदान किया गया।
ये भी पढ़ें: प्रदेश में संपदा-1.0 पोर्टल 1 अप्रैल से पूरी तरह होगा बंद, संपदा-2.0 पर ही होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री
डॉ. यादव बोले- शोधार्थी विश्व पटल पर प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई है, वे अपनी प्रतिभा का उपयोग अभीष्ट उद्देश्य की प्राप्ति के लिए करें। समाज सेवा और राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता दें। भविष्य की अपार संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। हमारे शोधार्थी विश्व पटल पर अपने शहर, राज्य और देश का नाम रोशन करें।

ये वीडियो भी देखें...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
