फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Case of goat theft came to light in Ujjain

अरे बाप रे: पहले दिया खाने का लालच…फिर बकरे को कार में बिठाया, दिनदहाड़े हुई वारदात, पूरे इलाके की हुई थी रेकी

Sat, 06 Apr 2024 02:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Apr 2024 02:42 PM IST
सार

Ujjain: अभी ईद का पर्व आया भी नहीं है कि इसके पहले ही बकरा चोर सक्रिय हो गए हैं, जोकि मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर बकरा चुराने का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उज्जैन की एक कार में बकरा चोरी कर कुछ लोग ले गए।

विज्ञापन
Case of goat theft came to light in Ujjain
बकरा चोरी का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में सोशल मीडिया पर बकरा चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार चालक एमपी 13 एफ 5977 में सवार होकर एक मोहल्ले में पहुंचते हैं, जहां पर पूरे क्षेत्र की रेकी करने के बाद एक मकान के सामने वेगनार कर खड़ी कर देते हैं। कार खड़ी करने के बाद इसमें बैठे लोग कार का शीशा नीचे करते हैं और गाड़ी के आसपास घूम रहे एक बकरे को खाने का लालच देकर धीरे-धीरे कार के पास बुलाते हैं।

विज्ञापन


घटना सीसीटीवी में कैद
एक बार तो बकरा कार का गेट खुलने पर थोड़ी दूर चला जाता है, लेकिन कार से लगातार फेंके जाने वाले खाने के समान के कारण वह फिर लालच में फंस जाता है और जब वह कार के दरवाजे के एकदम पास पहुंचता है तो कार में बैठे लोग उसे तुरंत कार में चढ़ा लेते हैं। इसके बाद गाड़ी स्टार्ट कर भाग जाते हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाती है, जिससे कि इस बकरा चोरी की घटना का पता चलता है। यह घटना कहां की है और बकरा आखिर किसका चोरी हुआ है, अभी इसको लेकर कोई शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है, लेकिन बकरा चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तो जमकर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed