फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Life imprisonment to the culprits of double murder

Ujjain News: तीन साल चला केस, 22 लोगों ने दी गवाही; फिर मिला दोहरे हत्याकांड के दोषियों को आजीवन कारावास

Sun, 13 Apr 2025 08:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 13 Apr 2025 08:39 PM IST
सार

बड़नगर में 2022 के दोहरे हत्याकांड में न्यायालय ने 22 गवाहियों के आधार पर दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। आरोपियों ने उधारी के झांसे में पिता-पुत्र को बुलाकर मिर्च झोंक हत्या की थी। अदालत ने उन्हें हत्या, सबूत मिटाने और षड्यंत्र की धाराओं में दोषी ठहराया। 

विज्ञापन
Ujjain News: Life imprisonment to the culprits of double murder
22 लोगों की गवाही के बाद मिली दोहरे हत्याकांड के दोषियों को सजा।

विस्तार

अपर सत्र न्यायाधीश बड़नगर के न्यायालय ने तीन साल पहले हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में दो आरोपियों को दोषी करार देकर आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला कुल 22 गवाहियों के आधार पर सुनाया गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार यह मामला 11 अप्रैल 2022 का है, जब उज्जैन के हीरानगर निवासी राजेश नागर (45) और उनके बेटे पार्थ नागर को आरोपी जयराम पिता निरपत सिंह कुशवाह और दिनेश पिता गेंदालाल जैन ने उधारी के पैसे लौटाने का झांसा देकर बड़नगर बुलाया। उन्होंने दोनों को यह विश्वास दिलाया कि एक पार्टी से उन्हें पेमेंट मिलना है, जिसे वे राजेश और पार्थ को दे देंगे। राजेश और पार्थ, इस झांसे में आकर दोनों आरोपियों के साथ ऑटो में बैठकर बड़नगर आ गए। यहां पहले उनकी आंखों में मिर्च झोंकी गई, फिर लोहे के बक्के और अन्य हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। बाद में उनके शव देवनारायण मंदिर के पास खाई में फेंक दिए गए, जिन्हें ग्रामीणों मांगीलाल और कमल सिंह ने देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पोषण आहार ट्रैकर एप डेटा हैक: खाते में डिलीवरी की राशि आने का दिया झांसा...फिर OTP लेकर किया ये कांड
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस ने सतर्कता से जांच जारी रखी और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 22 गवाह प्रस्तुत किए। मजबूत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने जयराम और दिनेश को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (सबूत मिटाना), 120-बी (षड्यंत्र) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने दोनों दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मामले की जानकारी एडीपीओ बड़नगर भारती उज्जालिया ने दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला न्याय की दिशा में एक सशक्त संदेश है कि अपराध करने वालों को उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी।

ये भी पढ़ें- पुराने विवाद में युवक पर दराते से महिला ने किया जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

22 लोगो ने की गवाही के बाद मिली दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को सजा।

22 लोगों की गवाही के बाद मिली दोहरे हत्याकांड के दोषियों को सजा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed