फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Car riders going to Bhopal Ijtima dispute with toll employees at Dewas Road toll post

Ujjain: भोपाल इज्तिमा में जा रहे कार सवारों का टोल कर्मचारियों से देवास रोड टोल नाके पर विवाद, जमकर हुई मारपीट

Tue, 12 Dec 2023 10:04 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Dec 2023 10:04 AM IST
सार

Ujjain: देवास रोड स्थित टोल नाके पर देर रात जमकर उत्पात मचा। भोपाल में चल रहे इज्तिमा में शामिल होने जा रहे उज्जैन के कार सवार लोगों ने टोल नाका कर्मचारी से टैक्स मांगने पर विवाद कर लिया। इस पर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया और कारों के काँच फोड़ डाले। मौके पर काफी देर तक हंगामा मचा। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। मारपीट में घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया।

विज्ञापन
Car riders going to Bhopal Ijtima dispute with toll employees at Dewas Road toll post
भोपाल इज्तिमा में जा रहे कार सवारों का टोल कर्मचारियों से देवास रोड टोल नाके पर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरवर थाना टीआई मुकेश इजारदार ने बताया कि रविवार रात 2 बजे क्षेत्र के देवास रोड टोल नाके पर उपद्रव की सूचना मिली थी। टोल नाके पर देर रात कर्मचारी मौजूद थे और इस दौरान वहां पर कार क्रमांक एमपी 09 जेड क्यू 5258 तथा एमपी 09 जेड डब्लयू 4511 पहुंची। इस दौरान टोल के कर्मचारियों ने उनसे टोल शुल्क देने को कहा। इस पर कार सवारों ने विवाद शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट की गई तथा जमकर लट्ठ व पत्थरबाजी हुई। टोल पर हंगामा काफी देर तक मचता रहा। इस दौरान मारपीट और हंगामा करने वालों ने कारों के कांच भी फोड़ डाले और टोल के ऑफिस के कांच भी फोड़ दिए।
विज्ञापन


घायलों का कराया गया उपचार
इस दौरान एक मोटरसाइिकल को भी तोड़ दिया गया। वहीं अन्य वाहनों में भी तोडफोड़ हुई। कार में सवार उज्जैन के कोट मोहल्ला निवासी मोहम्मद अकबर पिता मोहम्मद इकबाल, अब्बास और हारून को चोट आई, जिन्हें समीप के अस्पताल में उपचार दिलाया गया। इधर, हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों ने बताया कि वो भोपाल में चल रहे इज्तिमा में शामिल होने जा रहे थे और टोल नाके पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज देखेगी पुलिस
पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कायमी कर ली है। मामले में सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि करीब आंधे घंटे से अधिक समय तक दोनों पक्षों के बीच झगड़ा चलता रहा और जमकर तोडफोड़ मचाई गई। पुलिस ने बताया कि नरवर निवासी प्रदीप पिता राजेश प्रजापत की शिकायत पर आरोपी अकबर और उसके साथियों के खिलाफ कायमी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed