फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Cabinet minister received threat on social media case registered against 10 people

Ujjain News: कैबिनेट मंत्री को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 10 Dec 2024 05:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2024 05:07 PM IST
सार

सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि मामले में शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ था। जांच के बाद कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सनवर पटेल की छबि खराब करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये गये हैं।

विज्ञापन
Ujjain News Cabinet minister received threat on social media case registered against 10 people
सनवर पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री को सोशल मीडिया पर मिली धमकी और समाज का दुश्मन बताने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर धमकी देने और छवि खराब करने वालों की तलाश कर रही है। खुदीराम बोस मार्ग पर रहने वाले म.प्र. वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सनवर पटेल ने महाकाल थाना पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काकर मुझ पर हमला करने के लिये प्रेरित करने और धमकी देने के साथ समाज में मेरे और परिवार की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


मुझे सरकार तथा संगठन में विषयों पर टीवी चैनलों और समाचार एजेंसियों में बाइट देना पड़ती है। विगत दिनों भारत सरकार ने संसद में वक्फ एक्ट संशोधन बिल 2024 पेश किया था, जिस पर म.प्र. और देश के टीवी चैनलों पर अपना बयान दिया था। उसके बाद 11 नवम्बर को कुछ लोगों ने मुझे मुस्लिम समाज का दुश्मन बताते हुए जान से मारने की बात कही। कुछ लोगों ने भोपाल से एमएस की पढ़ाई कर रहे पुत्र राहत पटेल की पूर्व में रामलीला मंचन में श्रीराम की भूमिका निभाने की फोटो और वीडियो निकालकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उस पर गंदे-भद्दे कमेंट मुझे और पुत्र को समाज से खारिज करने के बयान देते हुए छबि को खराब करने का प्रयास किया है। कमेंट करने वालों ने सीधे तौर पर गांव और शहर से निकालने की धमकी दी है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखित शिकायत में अपनी और परिवार की जान को खतरा बताते हुए धमकी देने और छबि खराब करने वाले भुनुष पटेल ग्राम उमरिया, शहाबजादा युसुफ पिता शेरू उज्जैन, जावेद खान निवासी इंदौर, मादर पटेल इंदौर, असलम अहमद रतलाम, गुफरान रहमानी रतलाम, अंजुम उज्जैन, फिरोज, अंजुम, अनस कुरैशी और नफीस के नाम और मोबाइल नम्बर भी अंकित किये। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद रविवार रात मामले में  भारतीय न्याय संहिता धारा 353 (1), ग 351 (2), 3 (5) में 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। सीएसपीओपी मिश्रा ने बताया, मामले में शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ था। जांच के बाद कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सनवर पटेल की छबि खराब करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किये गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed