{"_id":"67bc42dff43aade6e50cffa3","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-had-committed-theft-in-the-jewelery-shop-of-lakherwadi-the-same-shop-of-the-accused-was-the-same-place-where-the-theft-took-place-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2660925-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: जीजा-साले ने की थी आभूषण दुकान में चोरी, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: जीजा-साले ने की थी आभूषण दुकान में चोरी, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Mon, 24 Feb 2025 04:33 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 04:33 PM IST
सार
पुलिस ने चोरी करने वाले तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ के बाद माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से सोने के दाने खरीदने वाले व्यापारियों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
एक माह पहले लखेरवाड़ी स्थित बच्छराज कॉम्पलेक्स में सोने के दाने बनाने की दुकान के ताले काटकर अज्ञात बदमाशों ने करीब 12 लाख के दाने और नकदी चोरी कर ली थी। वारदात के बाद उज्जैन की खाराकुआं थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर चोरों की तलाश की। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ कर चोरी का माल बरामद किया जा रहा है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के आधार पर हसन निवासी बड़वानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल की और बताया कि उसने फारूख और उसके साले बादशाह के साथ मिलकर दुकान का ताला आरी से काटा और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दुकान में हसन और बादशाह घुसे, जबकि फारूख बाहर खड़ा होकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद सोने के दाने लखेरवाड़ी के ही एक व्यापारी को बेचे और रुपए आपस में बांट लिए। हसन के हिस्से में ढाई लाख रुपए आए, जिसे लेकर वह बड़वानी चला गया।
विज्ञापन
कर्जा निपटाने के लिए बनाया प्लान
फारूख और उसका साला बादशाह बच्छराज कॉम्पलेक्स में ही पॉलिश और रकम बनाने की दुकान चलाते हैं। हसन पहले सराफा में ही आभूषण बनाने का काम करता था। तीनों एक साथ ढाबा रोड स्थित गली में किराए के मकान में रहते थे। कुछ वर्ष पहले हसन बड़वानी चला गया था। इन पर कर्जा हो गया था, इसलिए चोरी की योजना बनाई। शेख हसन की दुकान की पहले से रेकी की और दुकान बंद होने, चौकीदार के आने-जाने की जानकारी पहले से जीजा-साले को थी, जिससे वारदात को आसानी से अंजाम दे दिया।
माल बरामदगी के प्रयास
पुलिस ने शेख हसन की दुकान में चोरी करने वाले तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। अब उनसे पूछताछ के बाद चोरी का माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चोरी के बाद सोने के दाने जिन व्यापारियों को बेचे गए थे, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
क्या है मामला?
जामा मस्जिद लालईमली निवासी शेख हसन पिता शेख अनवर की लखेरवाड़ी स्थित बच्छराज कॉम्पलेक्स में सोने के दाने बनाने की दुकान है। 17 जनवरी की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। उन्होंने खाराकुआं थाने पर सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली गई, जिससे पता चला कि बदमाश यहां से 12 लाख रुपए से अधिक के सोने के दाने और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें दो बदमाश वारदात करते नजर आए, लेकिन चेहरे छुपे होने के कारण पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल निकालकर चोरों की तलाश शुरू की थी।
