फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Borrowed 8 lakhs to buy land, didn't give back when asked, case of cheating in trust registered

दोस्त दोस्त न रहा: जमीन खरीदने के लिए उधार लिए थे 8 लाख, वापस मांगे तो नहीं दिए, अमानत मे खयानत का प्रकरण दर्ज

Sun, 02 Jul 2023 10:49 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 10:49 AM IST
सार

उज्जैन में दोस्त ने दोस्त से दगा कर दिया। पहले मकान बनाने के नाम पर आठ लाख रुपये उधार ले लिए, अब लौटाने में आनाकानी कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Borrowed 8 lakhs to buy land, didn't give back when asked, case of cheating in trust registered
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दोस्त से जमीन खरीदने के नाम पर उधार लिए रुपये वापस नहीं लौटाकर अमानत में खयानत करने वाले पर छह माह की जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उज्जैन के नानाखेड़ा महेश विहार कॉलोनी में रहने वाला अमन पिता राजेश वर्मा माधव क्लब मार्ग पर मोबाइल शॉप संचालित करता है। पिछले वर्ष दोस्त आशीष पंवार निवासी झाबुआ ने उससे जमीन खरीदने का हवाला देकर 8 लाख रुपये उधार लिए और कुछ महीने बाद वापस करने की बात कहकर जमानत के तौर पर चेक दिया था। जनवरी में रुपये लौटाने की अवधि पूरी होने पर अमन ने उससे रुपये देने को कहा। उसने आनाकानी करना शुरू कर दिया। जिसके चलते जमानत के तौर पर दिया चेक बैंक में लगाया गया। जहां सामने आया कि खाते में पैसे नहीं हैं, चेक बाउंस हो गया। अशीष के संपर्क नहीं करने पर उसकी शिकायत नीलगंगा थाने पहुंचकर की गई। पुलिस ने जांच के बाद मामले में अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जावरा में भी की थी 56 लाख की थी ठगी
पता चला है कि आशीष काफी शातिर प्रवृत्ति का है। उसने जावरा में भी ऐसे ही संजय भटिया के साथ 56 लाख की धोखाधड़ी की थी, जिसकी शिकायत जावरा में दर्ज है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed