फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Major action by traffic police in Ujjain 47 illegal modified silencers seized

MP News: उज्जैन में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 अवैध मोडिफाइड साइलेंसर जब्त

Wed, 16 Oct 2024 07:39 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 07:39 PM IST
सार

मोटर वाहन अधिनियम के मानकों का उल्लंघन करते हुए संशोधित किए गए हैं। जैसे कि तेज आवाज वाले साइलेंसर, अत्यधिक चौड़े टायर और अवैध हेडलाइट्स आदि। यातायात पुलिस उज्जैन द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अब तक कुल 47 साइलेंसर जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
MP News Major action by traffic police in Ujjain 47 illegal modified silencers seized
अवैध साइलेंसर जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन शहर में सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देश पर मोटर बाइक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इसमें मोटर साइकिलें न केवल यातायात सुरक्षा के लिए खतरनाक होती हैं, बल्कि इनसे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन


इसी क्रम में अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर (ईस्ट) नितेश भार्गव के मार्गदर्शन में तथा ट्रैफिक डीएसपी विक्रम सिंह कनपुरिया के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को जब्त किया जा रहा है, जो मोटर वाहन अधिनियम के मानकों का उल्लंघन करते हुए संशोधित किए गए हैं। जैसे कि तेज आवाज वाले साइलेंसर, अत्यधिक चौड़े टायर और अवैध हेडलाइट्स आदि। यातायात पुलिस उज्जैन द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् अब तक कुल 47 साइलेंसर जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि लोगों से अपील है कि शहरवासी वाहनों में अवैध संशोधन न करें और यातायात के नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को रोकना है, जिसके लिए यह आवश्यक है कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Photo Title

जब्त वाहन

Photo Title

जब्त वाहन

Photo Title

जब्त वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed